राहुल है रावण, प्रियंका को बताया शूर्पणखा, बीजेपी के इस विधायक से ही जानिए राम कौन है ?

Views : 7277  |  0 minutes read

प्रियंका गांधी की राजनीतिक एंट्री पर बिगड़े बोल का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उत्तर प्रदेश के एक बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का कहना है कि रावणी संस्कृति की प्रजातांत्रिक लड़ाई होने वाली है। रावण, निश्चित रूप से, हिंदू महाकाव्य रामायण का खलनायक रहा है। सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को इस संस्कृति का रावण बताया वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी को सुरपनखा (रावण की बहन) बताया है।

तो फिर भगवान राम कौन हैं?

सुरेंद्र सिंह का मानना है कि राम की भूमिका मोदी द्वारा निभाई जा रही है। रावण राहुल गांधी हैं और उन्होंने अपनी बहन को सुरपनखा की भूमिका में भेजा है। यह सब बयानबाजी राहुल गांधी को भगवान राम के रूप में दिखाए गए एक पोस्टर के लगने के एक दिन बाद हुई, जो कि पटना में सड़कों पर लगा था।

इसी महीने, प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश को एक महत्वपूर्ण युद्ध का मैदान माना जाता है, क्योंकि यहां 80 सीटें हैं जो कि किसी भी राज्य में सबसे अधिक सीटें हैं।

दूसरी ओर, भाजपा ने प्रियंका गांधी को लाना राहुल गांधी की “विफलता” बताई है। सुरेंद्र सिंह अकेले ने ही प्रियंका गांधी को “सुरपनखा” नहीं कहा है, इससे पहले भी कई बीजेपी नेताओं ने प्रियंका गांधी को लेकर सेक्सिस्ट टिप्पणी की है।

COMMENT