70 साल बाद करवा चौथ पर बन रहा है ये दुर्लभ संयोग, इन महिलाओं के लिए होगा बेहद खास…

Views : 5335  |  0 minutes read
Karwa Chauth Special

करवा चौथ का व्रत पति पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस बार करवा चौथ का व्रत 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में करवाचौथ का व्रत बेहद अहम माना जाता है। इस व्रत को केवल सुहागिन महिलाओं ही करती है। पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें निर्जला व्रत रखती है और चांद को अर्घ देने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर इस व्रत को संपन्न करती हैं। आपको बता दें कि इस बार करवा चौथ का व्रत बेहद खास होने वाला है।

70 साल बाद बन रहा शुभ योग

Karwa Chauth 2019

इस बार 70 साल बाद बेहद शुभ संयोग बन रहा है। जो सुहागिन महिलाओं के लिए काफी लाभदायक रहेगा, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनका इस बार पहला करवा चौथ होगा। इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग करवा चौथ पर बन रहा है जो इसे बेहद मंगलकारी बना रहा है।

पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए होगा मंगलकारी

Karwa Chauth Celebration

इस बार रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी के योग से मार्कण्डेय और सत्याभामा का योग भी बन रहा है। जो सबसे अधिक फलदायी होगा। ये सबसे ज्यादा उन महिलाओं के लिए होगा जो पहली बार ये व्रत रखने जा रही हैं। करवा चौथ का व्रत सभी व्रतों में सबसे बड़ा व्रत माना जाता है।

COMMENT