सोनम कपूर ने फिर बदला नाम, जानिये.. क्यूं बन बैठी है ‘ज़ोया सिंह सोलंकी’

Views : 3287  |  0 minutes read
chaltapurza.com

‘नीरजा’, ‘पैडमैन’, ‘रांझणा’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से क्रिटिक्स की सराहना पा चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली। सोनम ने आनंद से शादी के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति का नाम भी जोड़ लिया था। उन्होंने अपना नाम सोनम कपूर से बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर लिया था। लेकिन शादी के करीब 9 माह बाद ही सोनम ने फिर से अपना नाम बदल लिया है। साथ ही अपने पति का सरनेम भी नाम से हटा दिया है। उनका नया नाम सुनकर आप भी चौंक सकते हैं। ऐसा क्या हुआ कि सोनम कपूर ने अपना नाम ही बदल लिया है? इसके पीछे की कहानी जानने के लिए आपको नीचे हमारा लेख पढ़ना होगा।

chaltapurza.com

सोनम कपूर आहूजा उर्फ ज़ोया सिंह सोलंकी

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना नाम सोनम कपूर आहूजा से बदलकर ज़ोया सिंह सोलंकी कर लिया है। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नाम बदला है। दरअसल, सोनम कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में जुटी हुई है। सोनम के कॅरियर के हिसाब यह फिल्म उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम ज़ोया सिंह सोलंकी है। उनकी इस फिल्म का नाम ‘द ज़ोया फैक्टर’ है।
सोनम ने अपना नाम बदलने के साथ ही इंस्टाग्राम पर उन्होंने कैप्शन में ‘लकी मैस्कॉट’ लिखा है। वहीं, ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने कैप्शन में ‘लकी चार्म ऑफ इंडियन क्रिकेट टीम’ लिखा है।

chaltapurza.com
चाचा संजय कपूर निभाएंगे पिता का रोल, सोनम के अपोजिट होंगे दुलकर सलमान

फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ में सोनम कपूर के अपोजिट लीड रोल में ‘कारवां’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले साउथ एक्टर दुलकर सलमान नज़र आएंगे। वे फिल्म में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान निखिल खोड़ा के किरदार में दिखेंगे। वहीं, सोनम के चाचा और अनिल कपूर के भाई संजय कपूर फिल्म में सोनम के पिता की भूमिका निभाएंगे। उनके किरदार का नाम विजेन्द्र सिंह सोलंकी होगा। फिल्म में अंगद बेदी भी महत्वपूर्ण रोल करते नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन ‘तेरे बिन लादेन’, ‘परमाणु’ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। फिल्म को शाहरुख खान और गौरी खान की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वाली रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है।

chaltapurza.com
अनूजा चौहान के नॉवेल ‘द जोया फैक्टर’ पर बेस्ड है फिल्म की कहानी

सोनम कपूर की यह फिल्म राइटर अनुजा चौहान का सबसे ज्यादा बिकने वाला नॉवेल ‘द ज़ोया फैक्टर’ पर बेस्ड है। फिल्म में सोनम एडवरटाइजिंग एजेंट ज़ोया के रोल में दिखेंगी। कहानी के अनुसार, टीम इंडिया के 1983 क्रिकेट विश्वकप जीतने के दौरान ज़ोया का जन्म होता है। एक विज्ञापन एजेंसी के एक्जीक्यूटिव के रूप में काम से सिलसिले में वह भारतीय क्रिकेट टीम से मिलती है। ज़ोया 2010 के क्रिकेट विश्वकप में टीम के लिए लकी चार्म बन जाती है।

chaltapurza.com

इस दौरान ज़ोया को टीम के कप्तान निखिल खोड़ा से प्यार हो जाता है। वह भाग्य और अंधविश्वास में विश्वास नहीं करता है। आगे की कहानी के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होगी। गौरतलब है कि हाल ही में सोनम कपूर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में नज़र आईं थीं। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ऐसे में सोनम कपूर को फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ से बहुत उम्मीदें हैं।

Read More: क्या है स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जिसमें सीआरपीएफ ने बदलाव कर दिया है?

 

COMMENT