शतरंज के खेल के बारे में इतनी रोचक बातें शायद ही आपने कभी सुनी होगी

Views : 9495  |  0 minutes read
chess

आज के दिन यानी 11 दिसम्बर को साल 1969 में भारतीय शतरंत के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथ आनंद का जन्म हुआ था। पूरी दनिया में 50 से भी ज्यादा खिताब अपने नाम कर चुके आनंद उन लोगों में शुमार हैं, जिन्होंने शतरंज को पूरे भारत में एक अलग पहचान दिलाई है।

आप सभी ने अपने बचपन में शतरंज जरूर खेला होगा, लेकिन इसी खेल से जुड़ी जो बातें हम आपको बताने जा रहे हैं, वो आप सभी ने शायद ही कहीं सुनी होंगी। तो चलिए आज विश्वनाथ के जन्मदिन के खास मौके पर जानते हैं शतरंज से जुड़े कुछ रोचक तथ्य :

— आपको बता दें कि शतरंज का अविष्कार गुप्‍त काल के दौरान भारत में ही हुआ था। सबसे पहला लाइट और डार्क कलर वाला चेस बोर्ड वर्ष 1090 में यूरोप में बनाया गया था। वहीं सबसे पुराना चेस सेट Isle of Lewis में मिला था। यह आइसलैंड या र्नोवे में बना था।

chess

— सबसे पुराना चेस गेम 900 सेनचुरी में बगदाद और उनके शिष्‍य के बीच खेला गया था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये खेल अंतरिक्ष में भी खेला जा चुका है। एस्ट्रोनॉट्स ने अंतरिक्ष में पहला Chess गेम 9 जून, 1970 को खेला था। यह गेम ड्रा पर खत्म हुआ था।

— दुनिया में अंग्रेजी भाषा में छपी दूसरी किताब चेस के बारे में थी। साल 1951 में एलन ट्यूरिंग ने पहला ऐसा ‘Computer’ बनाया था जिसमें चेस खेली जा सकती थी। कम्प्यूटर द्वारा किसी भी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर को पहली बार नवंबर 1988 में कैलिफोर्निया में हराया गया था।

— 1984 में खेले गए एक मैच में ब्रिटेन ने क्राउच को 43 बार चेक किया था जो अपने आप में एक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है। जर्मनी के Dr.Emanuel Lasker सबसे ज्‍यादा समय तक World chess champion बने रहे थे। वह पूरे 26 साल और 337 दिन तक इस खिताब को लिए हुए थे।

chess

— ब्राजील के इंटरनेशनल ग्रैंड मास्‍टर ‘Trois’ ने अपनी सातवी चाल में दो घंटे 20 मिनट का समय लिया था। यह अभी तक का सबसे ज्‍यादा रिकॉर्डेड टाइम है। बता दें कि अब तक का सबसे लंबा खेल 1989 में निकोलिक और आर्सोविक के बीच खेला गया है, जिसमें 269 मूव हुई थीं।

— पहले रानी एक बार में सिर्फ एक ही खाने पर डाइगनल चाल चल सकती थी। बाद में स्‍पेन और रानी इसाबेला के कहने पर यह सबसे स्‍ट्रांगेस्‍ट पीस बन गई और एक बार में डाइगनली दो खानों में चलने लगी। बोर्ड पर एक मैच में सबसे अधिक 5949 तक चालें हो सकती है।

— साइकोलॉजिस्‍ट का कहना है कि चेस दिमाग को तेज करता है और alzheimer’s जैसी खतरनाक बीमारी रे लड़ने में मदद करता है।

queen in chess

— चेकमेट शब्‍द परशियन फ्रेस Shah Mat से आया था। इसका मतलब है कि किंग बन्‍दी बना लिया गया है। बता दें कि मशहूर खिलाड़ी Garry Kasparov सबसे कम उम्र के चेस वर्ल्ड चैंपियन रहे है। उन्होनें 22 साल 210 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

— एक रिपोर्ट में पता चला है कि यूनिवर्स में जितने इलेक्ट्रॉन पार्टिकल हैं, उनसे ज्यादा चेस के खेल में संभावनाएं होती हैं। इलेक्ट्रॉन की लगभग संख्या 1,079 होती है और चेस में संभावनाओं की संख्या 10,120 होती है। साल 2011 तक दुनिया में 600 मिलियन लोग चेस खेलना जानते थे।

COMMENT