Video: सपना चौधरी के इस हॉट आइटम नंबर को अब तक 4 लाख बार देखा गया

Views : 7812  |  0 minutes read

सपना चौधरी अब हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे इंडिया में फेमस हो चुकी हैं। रियलिटी शो बिग—बॉस के बाद सपना की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ गई है। हाल ही में डांसर सपना चौधरी का नया आइटम सान्ग रिलीज हुआ है। सपना चौधरी का नया गाना ‘अंख दा न‍िशाना’ 25 जून को यूट्यूब पर र‍िलीज हुआ है। इस गाने में सपना चौधरी ने ऐसे हॉट मूव्‍स द‍िखाए हैं क‍ि फैंस आहें भर रहे हैं।

सपना चौधरी का नया गाना ‘अंख दा न‍िशाना’ पंजाबी फ‍िल्‍म डीएसपी देव में आएगा। इस गाने में सपना चौधरी रेड कलर की लुंगी पहने डांस कर रही हैं। उनके ठुमके और उनका लुक दोनों ही काफी हॉट नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल गिल ने लिखे हैं जबकि इसे मन्‍नत नूर ने गाया है। इस गाने को एक ही दिन में चार लाख से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं। यह गाना फ‍िलहाल टॉप ट्रेंड बना हुआ है।

सपना चौधरी ने एक दिन पहले अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का प्रोमो जारी कर अपने फैंस को जानकारी दी थी। यह गाना एक आइटम नंबर है जिसमें सपना कई डांसर्स के साथ नजर आ रही हैं। अब जब गाना रिलीज हो चुका है तो देशभर में फैले उनके फैंस इस पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं।

सपना चौधरी ने अपना करियर स्‍टेज से शुरू किया और उन्‍होंने बिग बॉस तक का सफर तय किया। इसी साल उन्‍होंने बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्‍यू किया था। सपना चौधरी का जन्‍म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। सपना चौधरी जहां जाती हैं, वहीं फैंस उनकी एक झलक को दीवाने होते हैं। वह हरियाणवी, पंजाबी, हिंदी और भोजपुरी गानों पर खूब ठुमके लगाती हैं।

यहां देखिए उनका न्यू रिलीज आइटम नंबर…

COMMENT