मध्यप्रदेश : इन नेताओं की पत्नियां हैं करोड़ों की मालकिन, रखती हैं राइफल और बंदूकें

Views : 5992  |  0 minutes read

देश में होने जा रहे तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश का चुनाव कई कारणों से काफी चर्चा में बना हुआ है। चुनाव से पहले मैदान में उतरने वाले नेताओं के बारे रोज कई खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार जितने लग्जरी लाइफस्टाइल में यह नेता रहते हैं उनकी पत्नियां भी इनसे कम नहीं है।

जितने धन के घड़े पतियों ने भरे हैं उनका साथ पत्नियां भी कंधे से कंधा मिलाकर दे रही हैं।

चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के बाद मध्यप्रदेश के कुछ नेताओं की पत्नियों की अपार संपत्ति के बारे में पता चला है, आइए आपको भी बताते हैं।

विजयराघवगढ़ से संजय पाठक मैदान में हैं उनकी पत्नी के पास 3631.37 ग्राम सोना, 31 करोड़ का बीमा और 49 करोड़ की संपत्ति है। हर नेता की खुद की संपत्ति करोड़ों में होने के साथ ही उनकी पत्नियों ने भी आंकड़ों में आसमान छू रखा है।

वहीं हरसूद से मंत्री रह चुके विजय शाह की पत्नी भावना शाह भी पीछे नहीं है। उनके पास 14.5 लाख की ज्वैलरी, 11 लाख कैश, 4 करोड़ से ज्यादा बैंक में और कई जमीनें भी हैं। इनके पास तो एक .22 बोर की बंदूक भी है।

बंदूक का शौक रखने वाली नेताजी की पत्नियां-

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मध्यप्रदेश में ऐसा क्या है जो नेताओं की पत्नियां रायफल और बंदूकें अपने पास रखती है।

  • नागर सिंह- (बीजेपी उम्मीदवार, अलीराजपुर) 

पत्नी का नाम- अनीता चौहान

315 बोर की एक रायफल और 12 बोर की बंदूक

  • राजेंद्र सिंह- (कांग्रेस उम्मीदवार, अमरपाटन) –

पत्नी का नाम- रंजना सिंह

12 बोर की शॉट गन और 2 रायफल

वहीं सिलवानी से उम्मीदवार रामपाल सिंह की पत्नी शशि भी खुद के पास एक पिस्टल रखती हैं।

COMMENT