करण जौहर के रिजेक्टेड कपड़े हैं रणवीर का स्टाइल स्टेटमेंट, जानिए कैसे

Views : 5300  |  0 minutes read
karan ranveer

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का नया सीजन शुरू हो चुका है। शो के हालिया रिलीज़ एपिसोड में करण के मेहमान बन कर पहुंचे एक्टर अक्षय कुमार और रणवीर सिंह। ये तो हम सभी जानते हैं कि रणवीर अक्सर ही अपने बेबाक और मस्तीभरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शो में भी उनका ऐसा ही अंदाज़ देखने को मिला, जहां उन्होने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया।

अपनी एक्टिंग टैलेंट के अलावा रणवीर अगर किसी चीज़ के लिए जाने जाते हैं तो वो हैं उनका फैशन सेंस, जिसके लिए वो अकसर चर्चा में रहते हैं। शो के दौरान अपने कपड़ों के बारे में बात करते हुए उन्होने बताया कि करण अपनी शॉपिंग ट्रिप के दौरान महंगे और आकर्षक कपड़े खरीदते हैं और जब उन्हें लगता है कि वे इसे कैरी नहीं कर पाएंगे तो वे उन्हें रणवीर सिंह को दे देते हैं।

koffee with karan

रणवीर ने बताया कि इन कपड़ों में एक फंकी ट्रैकसूट भी शामिल हैं, जिसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपए है। वैसे फैशन की बात आती है, तो करण जौहर भी किसी से कम नहीं हैं। उनके ब्लेज़र्स से लेकर शूज़ तक सब कुछ बिलकुल अलग और फंकी होते हैं। कुछ ऐसा ही स्टाइल हमारे बाजीराव का भी है। शो में रणवीर ने कहा कि वो कपड़ों की केयरिंग इन्हें बेहद कीमती मानकर करते हैं।

akshay ranveer
akshay ranveer

वहीं अगर करण के शो के आने वाले एपिसोड्स की बात करें तो इस बार प्रियंका और करीना, करण के शो में साथ नज़र आ सकती हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक शो के लिए शूट नहीं किया है, लेकिन दोनों ने एपिसोड में साथ आने के लिए मंजूरी दे दी है। वहीं ऐसी खबरें भी हैं कि शाहीद कपूर और ईशान खट्टर भी शो में एक साथ नजर आएंगे। बता दें कि इसे पहले कभी दोनों को एक साथ नहीं देखा गया है।

COMMENT