मंत्रिमंडल विस्तार : कौन कितना पढ़ा लिखा, कौन अमीर, कौन गरीब

Views : 2990  |  0 minutes read

राजस्थान में सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्य में 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें 13 केबिनेट व 10 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। 18 विधायक पहली बार मंत्री बने हैँ। मंत्री बनने वालों में सबसे अमीर हैं निंबाहेड़ा से विधायक उदयलाल आंजना। वहीं बीडी कल्ला, रघु शर्मा व सुभाष गर्ग सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मंत्री हैं। आइए नजर डालते हैं मंत्रियों में किसकी कितनी संपत्ति है, कौन कितना पढ़ा लिखा है।

पीएचडी से 10वीं तक

पीएचडी- बीडी कल्ला, रघु शर्मा, सुभाष गर्ग
एमए इकॉनोमिक्स- हरीश चौधरी
एमबीए- ममता भूपेश
एलएलबी- शांति धारीवाल, सुखराम विश्नोई, टीकाराम जूली
पोस्टग्रेजुएट- अशोक चांदना
ग्रेजुएट- मास्टर भंवरलाल मेघवाल, भंवर सिंह भाटी, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र सिंह यादव, रमेश मीणा
बीएड- गोविंद डोटासर
पीयूसी पास- विश्वेंद्र सिंह
12वीं पास- अर्जुन सिंह बामनिया, लालचंद कटारिया, परसादीलाल मीणा, प्रमोद जैन भाया, सालेह मोहम्मद, उदयलाल आंजना
10वीं पास- भजनलाल जाटव

आंजना सबसे अमीर

उदयलाल आंजना- 107 करोड़
विश्वेंद्र सिंह – 104 करोड़
राजेन्द्र यादव – 44 करोड़

सबसे गरीब सालेह

सालेह मोहम्मद- 1.09 करोड़
भजनलाल जाटव- 1.83 करोड़
सुभाष गर्ग- 1.83 करोड़

COMMENT