क्लासी और डिफरेंट लुक के लिए रेनबो थीम से सजाएं अपना घर

Views : 6667  |  0 minutes read
Rainbow-themed-interior

जब भी घर को सजाने की बात आती है, तो हमेशा कुछ नया एक्सपीरीमेंट करने का खयाल मन में आता है। हम अपने घर की दीवारों को सजाने और इंटीरीयर को नया रखने के लिए ना जाने क्या—क्या करते हैं, जिसमें कई बार हमारा काफी ज्यादा खर्चा भी हो जाता है। आज यहां हम आपको घर को सजाने के लिए कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आपका घर कम बजट में भी नया और अलग लगेगा।

interior decoration

जब घर को रेनावेट करने की बात आती है, जो सबसे पहले हम कलर कॉम्बिनेशन डिसाइड करते हैं। ऐसे में अपने घर को यूनीक लुक देने के लिए आप रेनबो थीम को चुन सकते हैं। जिस तरह से आसमान इंद्रधनुष के रंगों से सजा काफी खूबसूरत लगता है, उसी तरह आप अपने घर को भी रैनबो डैकोरेशन थीम के जरिए कलरफुल लुक दे सकते है, जिससे घर खिला-खिला नजर आएगा।

rainbow color wall

हम अक्सर अपने घरों में वॉल डेकोरेशन को काफी तवज्जो देते हैं। एक परफेक्ट कलर के साथ खिलाखिलती वॉल घर के लुक को काफी खुबसूरत बना सकती है। ऐसे में आप रेनबो थीम से अपने घर की दीवारों को रंगकर उन्हें कुछ अलग लुक दे सकते है। भले ही पूरा घर ना सही, पर आप किसी एक वॉल को इस थीम से रंग कर अपने ड्राइंग रूप को आकर्षक बना सकते हैं।

rainbow color accessories

वहीं इसके विपरीत आप घर की वॉल्स को सिंपल रखकर अन्य आइटम्स में रेनबो थीम शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने ड्राइंग रूम या बैड रूम की वॉल्स को व्हाइट या क्रीम कलर में पेंट कराएं और रूम में मौजूद कुशन्स या पिलोज़, लैम्प्स, पेंटिंग्स, कारपेट आदि को कलरफुल रखें। इन सभी चीज़ों में डिफरेंट कलर का चुनाव करें। ये आपके रूप को क्लासी लुक देगा।

party decoration

इसके अलावा अगर आपको पार्टीज़ करने का काफी शौक है और आप अपनी थीम को लेकर कन्फ्यूज़ हैं, तो इस बार आप रेनबो थीम का चुनाव कर के देखिए। पार्टी डेकोरेशन से लेकर अपने और गेस्ट्स के आउटफिट तक में इस थीम को शामिल करें। ये भी अपने आप में एक अलग अनुभव होगा। खास कर कि बच्चों से जुड़ी पार्टीज़ के लिए ये काफी अच्छा आइडिया होगा।

COMMENT