प्रियंका निक मैरिज : शादी का केक था खास, बाहर से आए थे शेफ

Views : 7276  |  0 minutes read

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरों का इंतजार खत्म हो चुका ​है। इंटरनेट पर दोनों की खूबसूरत तस्वीरें चर्चा में हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका, निक और खूबसूरत वेन्यू के साथ एक चीज और चर्चा में हैं और वो है क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई शादी के बाद काटा गया विशालकाय केक। सोशल मीडिया पर इस केक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह केक खाने में जितना स्वादिष्ट था उससे ज्याद दिखने में ये बेहद खूबसूरत था।

https://www.instagram.com/p/Bq-aHjoAeNT/?utm_source=ig_web_copy_link

18 फीट का था केक

प्रियंका और निक ने 18 फीट बड़ा केक काटा था। इस केक को डिजाइन करने के लिए निक ने दुबई और कुवैत से खास शेफ बुलाए थे। केक क्रीम कलर का था, जिसे बिल्डिंगनुमा आकृति दी गई थी। इस सात मंजिला केक के टॉप पर प्रिक को रीप्रजेंट करते हुए एक कपल बनाया गया था।
इतना ही नहीं इन शेफ्स ने ही शादी का खाना तैयार किया था। खाने को इंडियन टच देने के लिए शेफ्स की टीम ने तमाम इंडियन रेस्‍तरां भी विजिट किए थे ताकि वे भारतीय मसालों की खूबियों को जान सकें। शेफ्स की टीम ने मारवाड़ी खाने में भी खासी दिलचस्‍पी दिखाई थी। नॉन-वेज डिशेज के बनाने के तरीकों को उन्होंने काफी बारीकी से समझा था।

शादी में मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसने का जिम्मा ताज होटल के 50 से ज्यादा शेफ को दिया गया था। खाना सर्व करने के लिए बाकायदा वेटर्स को ट्रेनिंग दी गई थी।

गौरतलब है कि हाल ही दिल्ली में रिसेप्शन के बाद अब प्रियंका मुम्बई में एक रिसेप्शन प्लान कर रही हैं।

COMMENT