जब चुनाव प्रचार छोड़ चाय पर गप्पे मारते कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रियंका गांधी ने क्लास लगा ली

Views : 3640  |  0 minutes read

लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की नई महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान थामे प्रियंका गांधी इन दिनों रात-दिन चुनाव प्रचार में लगी है। अमेठी में उनकी चहलकदमी जोरों पर है। हाल में एक रोचक वाकया हुआ जिसके मुताबिक जब राहुल गांधी के लिए प्रचार करने प्रियंका गांधी अमेठी पहुंची तो सड़क पर कुछ कांग्रेसी चाय पर चर्चा कर रहे थे।

अब आप सोच रहे होंगे कि चाय पर चर्चा तो मोदी जी या भाजपा वाले करते हैं भला इन्हें क्या जरूरत आन पड़ी। क्या प्रियंका ने उन्हें खूब डांटा…जब प्रियंका वहां पहुंची तो क्या हुआ ? अब और ऐसे सवाल आपको कौंधने लगे उससे पहले हम आपको पूरा माजरा समझा देते हैं।

हुआ यूं कि प्रियंका गांधी रैली में जाने के लिए सड़क से गुजर रही थी तभी वहां सड़क किनारे कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता चाय की चुस्कियां ले रहे थे, प्रियंका को ये नागवारा गुजरा। जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका खड़े कार्यकर्ताओं के पास जाकर उन्हें जोर की फटकार लगाती हैं।

सड़क पर खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी ने डांटा, बोलीं- 'गांव में जाओ प्रचार करो'

सड़क पर खड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी ने डांटा, बोलीं- 'गांव में जाओ प्रचार करो'

Posted by ABP News on Tuesday, April 30, 2019

और कहती हैं, ‘आप लोग ऐसे सड़क पर खड़े हों और सड़क पर गाड़ी खड़ी है। गांव में नहीं जा रहे प्रचार करने के लिए। चाय पी रहे हो यहां…अंदर गांव में जाओ प्रचार करो ’।

फटकार लगाकर प्रियंका वहां से रैली के रवाना हुई। अमेठी पहुंची, जनसभा की और चुनावी भाषण दिया। आने वाले दिनों में पांचवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे जिसके लिए हर पार्टी अपने वोटरों को रिझाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

COMMENT