अस्थमा पीड़ित प्रियंका मां संग पी रही थी सिगरेट, ट्रोलर्स ने जमकर लताड़ा

Views : 5731  |  0 minutes read

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं। खासतौर से जब से उन्होंने हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से शादी की है तब से हर मौके पर वो ट्रोल होती रहती हैं। हाल ही में पिग्गी चॉप्स का बर्थडे भी बीता है। इसी बर्थडे पार्टी के लिए प्रिंयका अपने पूरे परिवार के लिए मियामी ट्रिप पर हैं। प्रियंका चोपड़ा मियामी में यॉट के पर अपनी फैमिली के साथ स्मोक करती हुई नजर आई। उनके साथ पति निक और मां मधु चोपड़ा भी हैं। प्रियंका सिगरेट पी रही हैं तो निक और मधु दोनों सिगार पीते नजर आ रहे हैं। प्रियंका की स्मोकिंग करती हुई इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके बहुत से मीम्स भी बन चुके हैं।

दरअसल, दिवाली पर प्रियंका ने बताया था कि उनको अस्थमा है इसलिए वो पटाखे ना चलाने के लिए लोगों से गुजारिश कर रही थी। उन्होंने एक पोस्ट भी की थी जिस पर उन्होंने लिखा था कि सब जानते हैं कि मुझे अस्थमा है और इसमें छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा था कि अस्थमा मुझे कंट्रोल करें उससे पहले मैं इस पर कंट्रोल कर लूंगी। उसके बाद प्रियंका ने लोगों से कम से कम पटाखे चलाने को कहा था।

https://www.instagram.com/p/B0K5jiWlQfF/?utm_source=ig_web_copy_link

अब जैसे ही प्रियंका की ये स्मोकिंग वाली तस्वीरें सामने आई इनके फैन्स जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सभी इस पर अलग—अलग तरह नाराजगी जाहिर कर हैं। कोई प्रियंका को झूठी तो कोई प्रोफेशनल बता रहा है। मीम्स में भी फैन्स लिख रहे हैं कि अब अस्थमा का क्या हुआ? लोग लिख रहे कि ये आपकी लाइफ है और आपकी च्वाइस है कि आपको स्मोक करना है या नहीं मगर फिर इतना पाखंड क्यों करती हो?

 

COMMENT