पीएम मोदी को मिलने जा रहा है एक और इंटरनेशनल अवार्ड, जानिए किस काम के लिए…

Views : 4517  |  0 minutes read

भारत के प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी को एक और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस बार यह सम्मान अमेरिकी संस्था बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन देगा। ये सम्मान पीएम मोदी को अमेरिकी दौरे के दौरान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के सफलतापूर्वक संचालन के लिए दिया जा रहा है। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा, ‘एक और पुरस्कार, हर भारतीय के लिए गर्व का एक और क्षण क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की मेहनती और उन्नतिशील पहल को दुनियाभर में प्रशंसा मिल रही है। उन्हें अमेरिकी दौरे के दौरान बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन सम्मानित करेगा।’

यह पहला अवसर नहीं है जब भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इससे पहले छह मुस्लिम देश, दक्षिण कोरिया और रूस भी सम्मानित कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्रकार से हैं—

किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां—

यह बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिससे भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को 24 अगस्त, 2019 को सम्मानित किया गया।

ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगाइश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन—

8 जून, 2019 को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन विदेशी गणमान्य हस्तियों को दिया जाता है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देते हैं।

ऑर्डर ऑफ सेंट ऐंड्रू

यह रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस पुरस्कार से भारतीय प्रधानमंत्री को 12 अप्रैल, 2019 में सम्मानित किया गया।

ऑर्डर ऑफ जायेद

इस सम्मान से प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल, 2019 को सम्मानित किया गया, जोकि संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

सियोल शांति

दक्षिण कोरिया द्वारा पीएम मोदी को अक्टूबर, 2018 को ‘सियोल शांति’ पुरस्कार देने की घोषण की गई जो उन्हें फरवरी, 2019 में प्रदान किया गया।

ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन

फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान जो उन्हें 10 फरवरी, 2018 प्रदान किया गया। यह पुरस्कार विदेशी गणमान्य हस्तियों, राजाओं और राष्ट्र प्रमुखों को उनके उल्लेखनीय अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिए प्रदान किया जाता है।

स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान

अफगानिस्तान के इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4 जून, 2016 सम्मानित किया गया।

ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद

यह सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिससे पीएम मोदी को 3 अप्रैल, 2016 को सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार किसी गैर मुस्लिम गणमान्य व्यक्ति को दिया जाता है।

COMMENT