‘पीछे दिखा-दिखाकर’ धड़ल्ले से नोट छाप रहा है ये चार साल का बच्चा

Views : 9425  |  0 minutes read

सोशल मीडिया पर कब कौन फेमस हो जाए इसका हम अंदाजा नहीं लगा सकते। आजकल लोगों का ज्यादा से ज्यादा वक्त सोशल मीडिया को फॉलो करने में ही जाता है। इसी सोशल मीडिया ने एक चार साल के बच्चे को शोहरत दिला दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस बच्चे ने ऐसा कौनसा बड़ा कारनामा कर डाला जिसकी वजह से ये फेमस हो गया।

क्यूटनेस की वजह से अहमद को मिल रहे हैं विज्ञापन

पाकिस्तान में रहने वाला 4 साल का अहमद शाह अपनी क्यूटनेस और अपने अंदाज की वजह से लोगों का फेव​रेट बन गया। ये पठानी बच्चा अपने हर वीडियो में एक डॉयलॉग बोलता है, ‘पीछे तो देखो’ पीछे तो देखो’। इसी डॉयलॉग से इस बच्चे ने फेम हासिल की है। लाखों लोग इस बच्चे के वीडियो और इसके अंदाज को पसंद करते हैं। अपनी क्यूटनेस की वजह से इस बच्चे को अब आए दिन पाकिस्तान में विज्ञापन मिल रहे हैं और ये बच्चा जमकर पैसे छाप रहा है।

पाकिस्तान के तैमूर के नाम से फेमस हुआ अहमद

सभी लोग अहमद की क्यूटनेस पर फिदा हैं और आलम ये है कि इस बच्चे के पास सोशल मैसेज वाले विज्ञापनों की भरमार लगी है। अहमद का ये अंदाज न केवल पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अहमद शाह को सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान का तैमूर कहते है। अहमद शाह अपनी लोकप्रियता के कारण इन दिनों सोशल मीडिया पर एक चाइल्ड आइकन के रूप में उभरा है। हाल ही में इस बच्चे को तेल का विज्ञापन करते हुए देखा गया था।

बातें बनाने में माहिर है अहमद

इसके अलावा अहमद के पास फ्रूट ड्रिंक का विज्ञापन करते हुए भी देखा गया। अहमद 4 साल का है। अहमद के सभी वीडियो में दिखता है कि वह बातें बनाने में माहिर हैं। इस उम्र में बच्चे की तेज-तर्रारी देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी खुश होते हैं। अहमद पाकिस्तान के टीवी शोज ‘गुड मॉर्निंग पाकिस्तान’ में भी नजर आ चुका है। पिछले महीने ही अहमद की शोहरत देखते हुए उन्हें एक मिल्क कंपनी ने ब्रैंड एंबेसेडर बनाया है। ये कंपनी गाय का दूध बेचती है। इस कंपनी के लिए अब अहमद विज्ञापन करते नजर आएंगे। अहमद इतने बड़े स्टार बन चुके हैं कि बड़े-बड़े टीवी शोज उन्हें बुलाने के लिए लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करने के लिए तैयार हैं।

COMMENT