जानिए ‘अचार ना छूना’, ‘एक्सरसाइज़ ना करना’ जैसे सभी पीरियड मिथ और उनकी सच्चाई

Views : 3502  |  0 minutes read
period myth

जब एक साधारण सी शारीरिक प्रक्रिया को बीमारी के रूप में दर्शाया जा रहा हो, तो हो सकता है कि वहां पीरिड्स का जिक्र हो रहा हो। वैसे तो कहा जाता है कि लोगों की सोच में बदलाव आया है, मगर अब भी कुछ जगह पीरियड्स को टैबू माना जाता है। हमारे यहां बहुत सी ऐसी रूढ़िवादी परंपराएं हैं, जो दादी-नानी के जमाने से चली आ रही हैं। ठीक उसी तरह इस मासिक चक्र को लेकर भी बहुत से ऐसे मिथक हैं जिनकी सच्चाई लोगों तक पहुंचनी बहुत जरूरी है।

आप भी कभी ना कभी ऐसी परिस्थित से गुजरें होंगें, जब पीरियड्स के दौरान लोग आपको ठंडे पानी से नहीं नहाना, एक्सरसाइज नहीं करना, अचार खानें से परहेज रखना जैसी हिदायतें देने लगे हों। दरअसल लोगों के मन में कुछ ऐसी धारणाएं बिठा दी गई हैं, जोकि पूरी तरह से गलत हैं। मगर अब आप ‘आज की जनरेशन’ वाले बड़ो को समझााने का साहस कहां से जुटा पाओगे। आज हम आपको पीरियड्स से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथकों के बारे में बताने जा रहे हैं :

periods

1. Myth: पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करना खतरनाक होता है।

Fact: अगर आपको एक्सरसाइज करने की आदत है और आप करना चाहती हैं, तो आप बिना किसी चिंता के अपने पीरियड्स के दौरान भी एक्सरसाइज कर सकती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार हर हफ्ते 150 मिनट या कम से कम 75 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए, क्योंकि इस दौरान आने वाला पसीना पीरियड में होने वाले पेट दर्द को कम करता है।

2. Myth: पीरियड एक हफ्ते में खत्म हो जाना चाहिए।

Fact: दरअसल हर किसी का शरीर अलग तरह से काम करता है। इसलिए सभी की मेंस्ट्रुएशन साइकिल भी अलग होती है। कभी—कभी बदलती उम्र के अनुसार भी इस साइकिल में बदलाव आते रहते हैं। ऐसे में अगर कभी आपके पीरियड्स एक हफ्ते से भी ज्यादा समय तक रहते हैं, तो इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।

Cramps

3. Myth: पीरियड्स से पहले कोई सिंड्रोम नहीं होता।

Fact: आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया भर में तकरीबन 50 फीसदी महिलाएं प्री मेंस्ट्रुएशन सिंड्रोम से प्रभावित होती हैं। इस दौरान महिलाओँ को मूड स्विंग, पेट दर्द, घबराहट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

4. Myth: पीरियड्स के दौरान महिला प्रेगनेंट नहीं हो सकती।

Fact: आम तौर पर पीरियड्स के दौरान गर्भ धारण करने के गुंजाइश कम होती है, लेकिन इसका मतलब ये बिलकुल भी नहीं है कि महिला पीरियड के समय प्रेगनेंट नहीं हो सकती।

5. Myth: जो महिलाएं एक साथ रहती हैं, उनको पीरियड्स भी एक टाइम पर होते हैं।

Fact: आम तौर पर लोगों की ऐसी धारणा रहती है कि जो महिलाएं साथ रहती हैं उन्हे एक ही समय पर पीरियड्स होते हैं, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। कहा तो यह भी जाता है कि अगर महिलाएं एक ही तरह का खाना खाती हों, एक्सरसाइज करती हों, एक समय पर सोती हों तो उनको एक ही समय पर पीरियड्स होते होंगे।

period myth

6. Myth: पीरियड्स के दौरान गर्म पानी से नहीं नहाना चाहिए।

Fact: हकीकत में पीरियड्स के दौरान गुनगुने पानी से नहाना फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि ऐसा करने से मांसपेशियां रिलेक्स हो जाती हैं, जिसके कारण शरीर में दर्द और ऐंठन कम हो जाती है।

7. Myth: पीरियड्स के दौरान आचार छूने से वह खराब हो जाता है।

Fact: वास्तव में महिलाओं को पीरियड होना वैसे ही सामान्य प्रक्रिया है जैसे कि शरीर से पसीने का निकलना इसलिए इस दौरान केवल छूने से कोई भी सामान खराब नहीं होता।

8. Myth: पीरियड्स आने के दौरान महिलाएं अपवित्र हो जाती है।

Fact: ये पीरियड्स को लेकर सबसे प्रचलित मिथक है। मगर इसमें सच्चाई कुछ भी नहीं है। पीरियड्स एक सामान्य शारीरिक क्रिया है जिसमें अनफ़र्टिलाइलज्ड एग बॉडी से बाहर निकल जाते हैं।

COMMENT