दिल्ली और मुंबई का यूथ है मेरिजुआना की चपेट में, रिपोर्ट में आया सामने

Views : 4929  |  0 minutes read
weed

जैसा कि आप जानते हैं मुंबई और दिल्ली हमेशा एक-दूसरे के साथ हर चीज में काम्पीटीशन में रहते हैं। वे मेरिजुआना कंजम्पशन में भी पीछे नहीं हैं। दुनियाभर में सबसे ज्यादा मेरिजुआना जिन शहरों में लोगों द्वारा ली जाती है उनमें दिल्ली तीसरे और मुंबई छठे स्थान पर है।

सबसे ऊपर है न्यूयॉर्क और कराची –

पाकिस्तान की कमर्शियल राजधानी कराची जहां मेरिजुआना कानूनी नहीं है दूसरे स्थान पर है। प्रति वर्ष 41.9 5 मीट्रिक टन मेरिजुआना यहां ली जाती है। कराची में मेरिजुआना की ग्राम कीमत 5.32 अमेरिकी डॉलर है। अध्ययन में विचार किए गए 120 शहरों में पहली जगह अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर ने ली है। इस शहर में, मेरिजुआना आंशिक रूप से कानूनी है। न्यू यॉर्क शहर के युवाओं द्वारा सालाना 77.44 मीट्रिक टन उपभोग किया जाता है। न्यूयॉर्क शहर में इसकी कीमत प्रति ग्राम दर 10.76 अमेरिकी डॉलर है।

तीसरे स्थान पर दिल्ली –

प्रति वर्ष दिल्ली में कुल 38.26 मीट्रिक टन मेरिजुआना खपत होती है। वास्तव में मेरिजुआना दिल्ली में बहुत सस्ता है। इसकी कीमत सिर्फ 4.38 अमेरिकी डॉलर है। इसका मतलब है, आप यहां आपको सबसे सस्ती वीड मिलती है।

ईडो ने देश भर के शीर्ष 120 देशों की जांच की जो वीड का उपभोग करते हैं। इसमें उन शहरों को भी शामिल किया गया जहां पर ये बेन है या आंशिक रूप से लीगल है।

भारत में स्थिति –

भारत में वीड के साथ पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए 10,000/ – जुर्माना या छह महीने की जेल का प्रावधान है। यह केवल एक किलोग्राम वीड के लिए है। बहुत कम मात्रा के लिए, यह कानून लागू नहीं किया जा सकता है। अगर अवैध रूप से मेरिजुआना की खेती की जाती है तो 10 साल की जेल होती है। कुछ सरकारी स्टोरों में मेरिजुआना होली जैसे त्यौहारों के दौरान बेचा जाता था। 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक, वीड को भारत में बैन किया गया है।

COMMENT