एमएस धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, रवींद्र जडेजा बने टीम के नए कप्तान

Views : 1015  |  3 minutes read
CSK-New-Captain-Ravindra-Jadeja

आईपीएल 2022 के शुरू होने में महज दो दिन का समय बाकी रह गया है, लेकिन उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्होंने टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी है। धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वे आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। गत चैंपियन चेन्नई को 26 मार्च को कोलकाता के साथ वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला खेलना है लेकिन उससे पहले चार बार की चैंपियन सीएसके में यह एक बड़ा बदलाव हुआ है।

जडेजा को सीएसके ने 16 करोड़ में किया था रिटेन

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार आईपीएल नीलामी से पहले धोनी-जडेजा समेत चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में सबसे अधिक पैसे के साथ रिटेन किया था। लेकिन धोनी को इस सीजन के लिए 12 करोड़ रुपए में ही रिटेन किया गया। इससे बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि जडेजा को कप्तान बनाया जा सकता है।

धोनी ने सीएसके को चार बार चैंपियन बनाया

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से चेन्नई के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में टीम 2010, 2011, 2018 और 2021 में चैंपियन बनी थी। धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। वे आईपीएल के 15वें सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।

Read Also: दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने महज़ 25 साल की उम्र में लिया संन्यास

COMMENT