आठ दिसम्बर को मिलेगी नई मिस वर्ल्ड, मानुषी पहनाएंगी ताज

Views : 3540  |  0 minutes read

बीते साल मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर 8 दिसंबर को अपना ताज किसी और के हवाले कर देंगी। मिस वर्ल्ड 2018 का आयोजन इस बार चीन में किया जा रहा है। 8 दिसंबर को यह प्रतियोगिता भारतीय समयानुसार 4.30 बजे शुरू होगी।

चीन के सान्या शहर में पिछले साल मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2018 को अपना ताज पहनाएंगी। मिस वर्ल्ड पेजेंट का यह 68वां सीजन है और इसमें 32 देशों के प्रतिभागी भाग लेने आई हुई हैं।

इस प्रतियोगिता में अनुकृति वास ने भी भाग लिया है जो मिस इंडिया 2018 की विजेता हैं। अनुकृति तमिलनाडु की रहने वाली हैं। मानुषी छिल्लर ने इस प्रतियोगिता के बारे में कहा कि मैं सान्या वापस आकर बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए एक जादुई जगह है। मुझे सान्या में ही ताज पहनाया गया था और मैं 8 दिसंबर को इस ताज को किसी और को पहनाउंगी।

भारत में इस कार्यक्रम को 8 दिसंबर 4.30 बजे से रोमेडी नाउ चैनल पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी मिस वर्ल्ड 2018 के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है। अनुकृति इस प्रतियोगिता में टॉप 30 देशों की विश्व सुंदरियों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अनुकृति के अलावा जिन देशों की महिलाओं ने टॉप 30 में जगह बनाई है, उनमें चिली, फ्रांस, बांग्लादेश, जापान, मलेशिया, मॉरिशस, मेक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, युगांडा, अमेरिका, वेनेजुएला और वियतनाम शामिल है। साल 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर 17 साल का सूखा खत्म किया था। उनसे पहले भारत की प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।

COMMENT