रातों रात बंट गए विभाग, गहलोत ने रखे 9 पायलट को मिले 5

Views : 4905  |  0 minutes read

राजस्थान में लंबी माथापच्ची के बाद आखिरकार तीन दिन पहले शपथ लेने वाले मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए। कांग्रेस ने देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत 25 म​ंत्रियों को विभाग बांटे जाने की सूची जारी की है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पास वित्त विभाग समेत 9 विभाग रखे हैं जबकि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पीडब्ल्यूडी एवं ग्रामीण विकास मंत्री समेत 3 अन्य विभाग दिए गए हैं। बता दें कि राजस्थान में विभागों के बंटवारे के लिए करीब 8 घंटे लंबी बैठक चली जिसके बाद आखिरकार विभागों पर मुहर लग पाई।

जानिए किसे मिला कौनसा विभाग

अशोक गहलोत : गृह, वित्त, कार्मिक, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजना, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग समेत कुल 9 विभाग

सचिन पायलट :पीडब्ल्यूडी, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान एवं प्रौद्याेगिकी और सांख्यिकी विभाग समेत कुल 5 विभाग।

13 कैबिनेट मंत्रियों को मिले कम से कम दो दो ​विभाग, धारीवाल की घर वापसी

बीडी कल्ला : ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला-साहित्य-संस्कृति और पुरातत्व कुल 4 विभाग ।
प्रतापसिंह खाचरियावास : परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग समेत कुल 2 विभाग।
शांति धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय समेत कुल 3 विभाग।
रघु शर्मा : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, ईएसआई, सूचना एवं जनसंपर्क समेत कुल 4 विभाग।
परसादी लाल : उद्योग एवं राजकीय उपक्रम
मास्टर भंवरलाल : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आपदा प्रबंधन
लालचंद कटारिया : कृषि, पशुपालन और मत्स्य
प्रमोद जैन भाया : खान एवं गोपालन
विश्वेंद्र सिंह : पर्यटन एवं देवस्थान विभाग
हरीश चौधरी : राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास
रमेश चंद मीणा : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
उदयलाल आंजना : सहकारिता और इंदिरा गांधी नहर परियोजना
सालेह मोहम्मद : अल्पसंख्यक, वक्फ एवं जनअभियोग निराकरण

 

 

 

 

10 राज्यमंत्रियों को इन विभागों का स्वतंत्र प्रभार, डोटासरा होंगे शिक्षा मंत्री

गोविंद सिंह डोटासरा : शिक्षा विभाग (प्राथमिक एवं माध्यमिक) (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन और देवस्थान
ममता भूपेश : महिला एवं बाल विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामले और वक्फ
अर्जुन सिंह : बामनिया जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग और राजकीय उपक्रम
भंवरसिंह भाटी : उच्च शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता
सुखराम विश्नोई : वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग
अशोक चांदना : युवा मामले एवं खेल विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग
टीकाराम जूली : श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना
भजनलाल जाटव : गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग
राजेंद्र सिंह यादव : आयोजना (जनशक्ति) विभाग (स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार) भाषा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और आपदा प्रबंधन एवं सहायता
डॉ. सुभाष गर्ग : तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, ईएसआई, सूचना एवं जनसंपर्क।

COMMENT