तीज पर मेहंदी के ये डिजाइंस बढ़ा देंगी आपके हाथों की रंगत

Views : 9003  |  0 minutes read

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। यहां हर मौके के लिए विभिन्न तरह के त्योहार मौजूद हैं। राजस्थान की बात करें तो यहां की रंगों भरी संस्कृति हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। चूंकि सावन का म​हीना चल रहा है तो इन दिनों राजस्थान में एक अलग ही रंगों भरा माहौल देखने को मिल रहा है। दरअसल जल्द ही यहां तीजोत्सव आने वाला है। तीज को यहां बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाएं खास तौर पर तैयार होती हैं। सुहागनों के इस पर्व के लिए महिलाएं काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। इस मौके पर सिर से पैर तक सिंगार किया जाता है या यूं कहें कि हर महिला दुल्हन की तरह इस दिन तैयार होती है। इस तैयारी में मेहंदी का भी एक खास रोल होता है। मेहंदी का इस दिन विशेष महत्व होता है। सभी महिलाएं खास तौर पर तीज से एक दिन पहले हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। जाहिर है इस दिन के लिए मेहंदी की डिजाइंस भी खास होती हैं। आइए आपको मेहंदी की कुछ डिजाइंस दिखाते हैं, ताकि तीज के मौके पर आप भी अपने हाथों की रंगत बढ़ सकें…।

COMMENT