युवराज से लेकर रणवीर तक, इतने लड़को को डेट कर चुकीं है मस्तानी दीपिका

Views : 5638  |  0 minutes read
dipika's love life

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण इन दिनों हर कहीं चर्चा में हैं और वजह है उनकी शादी। ये तो हम सभी जानते हैं कि दीपिका अगले महीने अपने बॉय फ्रैंड और एक्टर रणवीर सिंह से शादी करने जा रही है। दोनों पब्लिकली कई बार अपना लव जाहिर कर चुके हैं। रणवीर सिंह का आशिकाना अंदाज तो हम सभी जानते हैं, वहीं अगर दीपिका की बात करें तो उनकी लव लाइफ भी काफी मजेंदार रही है।

निहाल पंड्या से लेकर रणवीर सिंह तक, अब तक कई लड़के दीपिका की लाइफ में आए। कुछ के साथ वो खुलकर सामने आईं तो अपने कुछ रिलेशन्स को उन्होने सबसे छुपाने की भी कोशिश की, लेकिन कहते हैं ना कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता। आज हम आपको बताएंगे दीपिका की अब तक के सभी लव अफेयर्स के बारे में :—

1. निहाल पंड्या —
nihal pandya and dipika

निहाल मुंबई में दीपिका के पहले बॉयफ्रैंड थे। इन दोनों की मुलाकात साल 2005 में एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। इस दौरान उनके बीच गहरी दोस्ती थी, जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई थी।

2. उपेन पटेल —
dipika and upen
dipika and upen

बहुत से लोग ये नहीं जानते होंगे कि एक्टर उपेन पटेल भी दीपिका की लव लाइफ का एक हिस्सा रहे हैं। दीपिका और उपेन का रिश्ता एक बार नहीं बल्कि दो बार जुड़ा और फिर दोनों अलग हो गए। ये दोनों एक दूसरे को मॉडलिंग के समय से जानते थे, मगर उपेन रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं थे।

3. मुजम्मिल इब्राहिम —
dipika and muzammil
dipika and muzammil

महेश भट्ट के साथ अपनी पहली ही फिल्म ‘धोखा’ में बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले मुजम्मिल भी दीपिका के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। मगर कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद मुजम्मिल ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और दीपिका भी अपने कॅरियर में मशगूल हो गईं।

4. युवराज सिंह —
dipika and yuvraj
dipika and yuvraj

क्रिकेटर्स और बॉलीवुड हीरोइन्स के लिंकअप्स भी अक्सर बीटाउन में चर्चा का विषय रहते हैं। ऐसा ही एक लव अफेयर दीपिका और युवराज के बीच भी था। दोनों में काफी अच्छा रिलेशन था, लेकिन ये भी ज्यादा लम्बे समय तक नहीं चल सका। दीपिका के अलावा युवराज किम शर्मा और प्रीटी जिंटा को भी डेट कर चुके हैं।

5. सिद्धार्थ माल्या —
dipika and siddharth
dipika and siddharth

इन सबके अलावा दीपिका का जो रिलेशन काफी चर्चा में रहा था, वो था शराब कारोबारी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ। दोनों का कनेक्शन इनकी हर दिन वायरल हो रही पिक्चर्स में साफ देखा जा सकता था।

6. रणबीर कपूर —
dipika and ranbir
dipika and ranbir

इसी बीच दीपिका बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर से मिली और दोनों की नज़दीकियां कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला। रणबीर के साथ अपने रिलेशन को लेकर दीपिका खुल कर सामने आई थीं और उन्हें लेकर इमोशनली भी काफी सीरियस थीं। यहीं वजह थी कि रणबीर से ब्रेकअप ने दीपिका को काफी हद तक तोड़ दिया था।

7. रणवीर सिंह —
dipika and ranveer

रणवीर—दीपिका के बारे में तो शायद कुछ कहने की जरूरत ही नहीं हैं। बॉलीवुड के बाजीराव ही उनके लिए सबसे बेस्ट हैं, ये बात तो दीपिका खुद भी मान चुकी हैं। फिल्म ‘गोलियों की रासलीला : रामलीला’ से दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। छह साल रणवीर को डेट करने के बाद अब दीपिका ने हमेशा के लिए रणवीर को अपना बनाने का निर्णय लिया है। 14—15 नवम्बर को दोनों विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं।

COMMENT