जानिए आखिर क्यों अमेरिका का यह कैथोलिक स्कूल ‘हैरी पॉटर’ से डर गया और किया ये काम

Views : 3546  |  0 minutes read

हैरी पॉटर का नाम आते ही सभी के जहन में चश्मा लगाए हुए मासूम से बच्चे का चेहरा सामने आ जाता है। इस किरदार को कागज और फिल्मी पर्दे पर उतारने का श्रेय मशहूर राइटर जे.के.रॉलिंग को जाता है। जिन्होंने जादू की दुनिया को बड़े दिलचस्प तरीके से शब्दों का रुप दिया। साल 1997 से 2007 के बीच का समय खासकर बच्चों के लिए बेहद खास रहा। इस दौरान जे.के रॉलिंग की हैरी पॉटर पर किताबें आई।

हैरी पॉटर के चाहने वालों को ये खबर थोड़ा मायूस करे। दरअसल अमेरिका के टेनेसी के एक कैथोलिक स्कूल में हैरी पॉटर सीरीज पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि इन किताबों को लाइब्रेरी में ही रखा जाएगा परंतु बच्चों को ये पढ़ने के लिए नहीं दी जाएगी।

मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक सेंट एडवर्ड कैथोलिक स्कूल के पादरी डैन रेहिल ने अमेरिका और रोम के धार्मिक विशेषज्ञों से संपर्क किया जिन्होंने इन किताबों को बैन करने की सलाह दी। पादरी डैन रेहिल का कहना है कि किताब में लिखे मंत्र, श्राप के इस्तेमाल से आत्माओं के आने का खतरा है।

गौरतलब है कि अमेरिका के कैथोलिक स्कूलों में जेके रॉलिंग की ये किताबें पाठ्यक्रम में शामिल है। इन किताबों पर साल 2001 के बाद करीब 8 फिल्मों का निर्माण किया। जो लोगों के बीच खासी लोकप्रिय हुई। हैरी पॉटर की फिल्मों को पसंद करने वालो की लिस्ट में हर उम्र के शख्स शामिल हैं।

COMMENT