पापाराजी बादशाह तैमूर मीडिया से होंगे गायब, लाखों फैंस का टूटा दिल

Views : 2938  |  0 minutes read

आपने हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की कोई ना कोई फोटो वाय़रल होते जरूर देखी होगी। तैमूर एक ऐसे सेलेब्रिटी किड हैं, जो पैदा होने के साथ ही फैन फॉलोइंग लेकर आए थे। इतनी कम उम्र में मीडिया के कैमरे जिस तरह उनके पीछे भागते हैं, वो देखकर हर कोई हैरान हो सकता है।

पिछले कुछ समय से करीना और सैफ इसको लेकर काफी चिंतित थे। आखिरकार अब तैमूर के मम्मी-पापा ने इस बारे में एक बड़ा फैसला लिया है जिसे सुनकर लाखों फैंस का दिल टूट सकता है।

सैफ-करीना ने आखिर ले ही लिया ये बड़ा फैसला-

सैफ और करीना ने बताया कि अब मीडिया के कैमरे से तैमूर को दूर रखा जाएगा। दोनों ने मीडिया के लोगों से गुजारिश की कि वे तैमूर की फोटो को कहीं भी वायरल ना करें। तैमूर की बढ़ती उम्र को देखते हुए सैफीना ने यह फैसला लिया है।

करीना और सैफ शुरू से यही कहते आए हैं कि हम तैमूर को एक आम बच्चे की तरह बड़ा होता देखना चाहते हैं।

किसी स्टार से कम नहीं तैमूर की फैन फॉलोइंग-

आपको बता दें कि छोटे नवाब तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग किसी फिल्म स्टार से कम नहीं है। इतनी—सी उम्र में उनकी फोटो को लाखों लोग सोशल मीडिया पर पसंद करते हैं।

COMMENT