जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस कारण पीएम पद से दिया इस्तीफा

Views : 2914  |  3 minutes read
Shinzo-Abe-Resigns

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को पीएम पद से अपना इस्तीफा दे दिया। आबे ने अगस्त महीने में ही बतौर प्रधानमंत्री सात साल छह महीने का समय पूरा किया है। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से पीएम पद से इस्तीफा दिया है। 65 वर्षीय शिंजो आबे लंबे समय से पेट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं। वे इस महीने दो बार 17 और 24 अगस्त को अस्पताल जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार आबे नहीं चाहते कि उनकी खराब सेहत के कारण सरकार के कामकाज पर किसी तरह का असर पड़े। ऐसे में उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पद छोड़ने की घोषणा कर दी।

साल 2012 से जापान के प्रधानमंत्री थे आबे

आपको जानकारी के लिए बता दें कि शिंजो आबे जापान की सत्ता पर पिछले 2803 दिनों से यानी 26 दिसंबर, 2012 से पदासीन थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इसाकु सैतो के नाम था। आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) पार्टी के सदस्य हैं। कोरोना महामारी के बाद से जापान में मांग हो रही थी कि आबे नागरिकों को इससे निपटने को लेकर किए गए कामों के बारे में बताएं। हालांकि इसके बावजूद वे बीते 50 दिनों से किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आए।

18 जून को यह सूचना दी गई थी कि वे अपने घर पर मीडिया से बातचीत करेंगे मगर ऐसा नहीं हो पाया था। हाल में ही 24 अगस्त को जापान के कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिडे सुगा ने शिंजो आबे की सेहत को लेकर जारी चर्चाओं को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि आबे बिलकुल ठीक हैं और नियमित जांच के लिए अस्पताल आ रहे हैं।

भारी वाहनों को नियम तोड़ने पर भरना पड़ेगा 20 गुना जुर्माना, केंद्र सरकार ने सख्त किए नियम

लंबे समय से अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस पीड़ित हैं आबे

जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे लंबे समय से आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस से जूझ रहे हैं। आपको बता दें​ कि इस बीमारी में आंत में सूजन जैसी समस्याएं होती हैं। इस बीमारी के कारण ही इससे पहले साल 2007 में आबे को पहली बार प्रधानमंत्री बनने के एक साल बाद इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से आबे नियमित इलाज के जरिए अपनी बीमारी को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

COMMENT