जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2019 : वीमन स्पीकर्स के सेशंस होंगे खास, मिताली भी खोलेंगी कई राज

Views : 4238  |  0 minutes read

शहर की फिज़ाओं में इन दिनों साहित्य की बातें गुंजने लगी है। दरअसल 24 से 28 जनवरी त​क शहर में जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होगा। ऐसे में शहर साहित्य के रंग में रंगना शुरू हो गया है। देश विदेश से साहित्य प्रेमियों ने यहां आना शुरू कर दिया है। इस बार होने वाले सेशंस की बात करें तो यूं तो कई खास सेशंस होंगे लेकिन वुमन सेंट्रिक कई सेशंस भी होंगे, जिनमें कई जानी मानी महिलाएं अपने विचार रखेंगी। आइए आपको ​वीमन स्पीकर्स के कुछ ऐसे ही सेशंस के बारे में बताते हैं…।

मिताली बात करेंगी चौकों-छक्कों पर

अपने खेल से हर भारतीय के दिल में जगह बना चुकी इंडियन वीमन क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज इस बार आकर्षण का केंद्र होंगी। लीडिंग रन स्कोरर, अर्जुन और पद्मश्री अवॉर्ड विनर मिताली अपनी जर्नी पर ‘मिताली राज: द वॉरियस ​स्कीपर आॅफ इंडियन क्रिकेट’ सेशन में चर्चा करेंगी। मिताली ने परम्परागत धारणाओं को तोड़ते हुए क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनाई है तो कई लड़कियों के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे में यह सेशन सभी के लिए काफी इंस्पायरिंग साबित हो सकता है।

उषा उत्थुप की आवाज सुनने को मिलेगी

इस बार फेस्टिवल में उषा उत्थुप भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। ‘आई बिलीव इन म्यूजिक’ सेशन में वे सुजॉय रॉय के साथ संगीत के विभिन्न पक्षों पर चर्चा करेंगी। गौरतलब है कि उषा 15 इंडियन और 8 फॉरेन लैंग्वेज में गाने गा सकती हैं। उनके संगीत को लेकर विचार सुनना बेहतरीन अनुभव हो सकता है।

रेप विक्टिम शेयर करेगी अपनी जर्नी

रेप जैसे विषय पर आज भी खुलकर बात करना मुमकिन नहीं हो पाता है। लेकिन इस बार जेएलएफ के एक सेशन ‘वॉट वी टॉक अबाउट वेन वी टॉक अबाउट रेप’ में सोहाइला अब्दुलाली खुलकर बात करेंगी। तीस साल पहले गैंग रेप का शिकार हुई सोहाइला अपनी कहानी शेयर करेंगी। साथ ही रेप से जुड़े विभिन्न मुदृों पर भी प्रकाश डालेंगी।

मनीषा कोइराला भी शेयर करेंगी अनुभव

जेएलएफ में हर बार बॉलीवुड से जुड़े लोग जरूर शिरकत करते हैं। इस कड़ी में इस बार मनीषा कोइराला खास स्पीकर होंगी। वे अपनी बॉलीवुड यात्रा, पर्सनल लाइफ और कैंसर के दिनों के बारे में विस्तार से चर्चा करती नजर आएंगी। वे अपने सेशन के जरिए पॉजिटिव ​रूप से सर्ववाइव करने पर बात करेंगी।

COMMENT