इंस्टाग्राम ट्रेंड : टॉप पर रहा #love, विरुष्का की फोटोज आईं सबसे ज्यादा पसंद

Views : 2948  |  0 minutes read

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर साल 2018 में शोषण के खिलाफ महिलाओं की आवाज उठाने वाले अभियान- मीटू को सबसे ज्यादा समर्थन मिला। दुनियाभर में 15 लाख से ज्यादा लोगों ने #metoo के साथ पोस्ट किया। दूसरे नंबर पर अभियान #timesup रहा। इसके समर्थन में करीब 6 लाख पोस्ट किए गए।

दूसरी ओर, इंस्टाग्राम पर भारतीयों ने पूरे साल प्यार और खुशी से भरे पोस्ट किए। हैशटैग की कैटिगरी में भारतीयों ने #love का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया। साथ ही दिल का स्टिकर सबसे ज्यादा बार पोस्ट किया। हमारे देश के यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा लाइक की गई फोटो विराट-अनुष्का की रही। विराट के अकाउंट से पोस्ट की गई इस फोटो को 36 लाख से ज्यादा लाइक मिले। दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की गई तस्वीर भी विराट-अनुष्का (28 लाख से ज्यादा) की ही है। फर्क इतना है कि इस फोटो को अनुष्का ने पोस्ट किया था। तीसरे नंबर की पॉप्युलर फोटो धोनी फैमिली की रही।


– इंस्टाग्राम की बात करें तो पूरे साल Meetoo (मीटू) से जुड़ी पोस्ट सबसे ज्यादा देखीं गईं।
– इंस्टाग्राम पर 2018 में टॉप ट्रेंड में विरुष्का (विराट और अनुष्का) की फोटो सबसे ज्यादा पसंदीदा रही।
– दुनिया के ट्रेंड की बात करें तो फेस फिल्टर के तौर पर हार्ट आइज का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ। इसे 140 करोड़ बार से ज्यादा इस्तेमाल किया गया।

– दुनिया में सबसे खुशी वाली जगह: डिजनीलैंड, टोकियो
– टॉप कम्युनिटी ट्रेंड : ASMR (मानसिक आराम देने वाले पोस्ट, विडियो)
– वायरल डांस चैलेंज : #inmyfeelingschallenge
– भारत में सबसे ज्यादा पोस्ट कहां से : मुंबई (पहला), दिल्ली (दूसरा), बेंगलुरु (तीसरा)
– भारत में टॉप तीन हैशटैग: #love #instagood #fashion

COMMENT