स्वच्छता सर्वेक्षण 2020: इंदौर लगातार चौथे साल पहले नंबर पर, देखें पूरी लिस्ट

Views : 2511  |  3 minutes read
Cleanliness-Survey-2020-India

केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण के घोषित नतीजों में इंदौर को लगातार चौथे साल भारत का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। सर्वेक्षण में इस बार दूसरा स्थान सूरत और तीसरा स्थान नवी मुंबई को मिला है। केंद्र सरकार के स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी को ‘गंगा किनारे बसा हुआ सबसे अच्छा शहर’ घोषित किया गया है।

वहीं बिहार की राजधानी पटना सबसे निचले पायदान पर है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2020 की घोषणा की। इस कार्यक्रम में देश के 129 शहरों को पुरस्कार दिए गए हैं। अगर आपने अपने शहर के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां देखिए कि सूची में किस नंबर पर आता है…

दस लाख की आबादी वाले सबसे साफ शहर

  1. इंदौर
  2. सूरत
  3. नवी मुंबई
  4. विजयवाड़ा
  5. अहमदाबाद
  6. राजकोट
  7. भोपाल
  8. चंडीगढ़
  9. जीएमवीसी विशाखापट्टनम
  10. वड़ोदरा
  11. नासिक
  12. लखनऊ
  13. ग्वालियर
  14. ठाणे
  15. पुणे
  16. आगरा
  17. जबलपुर
  18. नागपुर
  19. गाजियाबाद
  20. प्रयागराज

100 से ज्यादा शहरी स्थानीय निकाय वाले राज्य

  1. छत्तीसगढ़
  2. महाराष्ट्र
  3. मध्य प्रदेश
  4. गुजरात
  5. पंजाब
  6. आंध्र प्रदेश
  7. उत्तर प्रदेश
  8. उड़ीसा
  9. राजस्थान
  10. तमिलनाडु

दस लाख से कम आबादी वाले साफ शहर

  1. अंबिकापुर
  2. मैसूर
  3. नई दिल्ली
  4. चंद्रपुर
  5. खारगोन
  6. त्रिरुपति
  7. जमशेदपुर
  8. गांधीनगर
  9. धूले
  10. राजनंदगांव
  11. बिलासपुर
  12. उज्जैन
  13. रायगढ़
  14. बुरहानपुर
  15. सिंगरौली
  16. छिंदवाड़ा
  17. करनाल
  18. अंबरनाथ
  19. मीरा-भायंदर
  20. पनवेल
COMMENT