INDIA तो जीत गया मगर इस मैच में रणवीर ने जो उधम मचाया उसे देखकर आप चकरा जाएंगे!

Views : 3672  |  0 minutes read

रविवार को मैनचेस्टर में भारत—पाकिस्तान के बीच हुए मैच में इंडिया जीत गया, ये सबको पता है। क्रिकेट के सितारों के अलावा इस मैच में एक शख्स ने सुर्खियां बटोरी, वो है रणवीर सिंह।

रणवीर इस मैच में 80 के दशक के एक गैंगस्टर के रूप में नजर आए। ​होने को तो इस मैच में और फिल्मी सितारे भी मौजूद थे मगर पूरा फुटेज ले गए रणवीर।

रणवीर ने यहां जमकर मस्ती की, हर किसी के साथ सेल्फी खींची। वो दर्शक दीर्घा में चुपचाप नहीं बैठे बल्कि् इधर से उधर उछल—कूद मचाते नजर आए।

रणवीर सिंह ने इस मैच की कमेंट्री भी की। सीनियर क्रिकेटर सुनील गावस्कर को रणवीर ने यहां ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ गाने पर डांस करवाया। रणवीर यहां पर बिलकुल अलग लुक में नजर आए।

दरअसल रणवीर सिंह आने वाले दिनों में ​1983 में विश्वविजेता रही भारत की टीम पर आधारित बन रही एक फिल्म में लीड भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म का टाइटल है 83, इसी फिल्म का प्रमोशन को जमकर करते नजर आए।

 

 

रणवीर यहां भूरे रंग के लंबे ओवकोट के साथ ढीली चैक वाली पैंट पहने थे। साथ ही उन्होंने एक बडा सा चश्मा भी लगा रखा था।

कई फैन्स के साथ रणवीर ने यहां फोटो खिंचवाई।

रणवीर इस मैच में शुरू से लेकर आखिर तक नजर आए।

 

COMMENT