भारत स्वर्ण भंडार वर्ल्ड सूची में दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल, पाकिस्तान से 10 गुना ज्यादा सोना

Views : 6007  |  0 minutes read
Gold-Reserve

वैसे तो भारत में प्राचीनकाल से ही सोने को मुसीबत के समय काम आने वाली वस्तु माना जाता रहा है। आज के वक्त में भी सोना वही भूमिका निभा रहा है। हाल में वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक सोने के भंडार के मामले में भारत दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल है। भारत में मौजूद सोने के भंडार के मामले में यूरोपीय देश नीदरलैंड को पीछे छोड़ 10वां स्थान हासिल किया है। भारत के पास वर्तमान में कुल स्वर्ण भण्डार में 618.2 टन सोना है, जबकि नीदरलैंड के पास 612.5 टन सोना है। वहीं पड़ौसी देश पाकिस्तान सोने के भंडार में 45वें स्थान पर है और उसके पास मात्र 64.6 टन सोना है।वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान सोने के भंडार में 45वें स्थान पर है।

स्वर्ण भंडार में टॉप पर है अमेरिका

वर्ल्ड गोल्ड कौंसिल द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक स्वर्ण भंडार के मामले में अमेरिका दुनिया में पहले स्थान पर काबिज है। इस सूची में दूसरे स्थान पर यूरोपीय देश जर्मनी है। वहीं इस सूची में तीसरे स्थान पर देश न होकर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) संस्था है। इस सूची में भारत गोल्ड भंडार (Gold Reserve) मामले में नौवें स्थान पर है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पास भारत से 13 गुना ज्यादा स्वर्ण भंडार है।

क्रम

देश     

कुल स्वर्ण भंडार टनों में

1. अमेरिका 8,133.5 टन
2. जर्मनी 3,366.8 टन
3. आईएमएफ 2,451.8 टन
4. इटली 2,451.8 टन
5. फ्रांस 2,436.1 टन
6. रूस  2,219.2 टन
7. चीन 1,936.5 टन
8. स्विट्जरलैंड 1,040 टन
9. जापान 765.2 टन

 

ये भी पढ़ें- इनकम टैक्स स्लैब में हो सकता है बदलाव, जानिए कितनी हो सकती है दरें

क्या होता है गोल्ड रिजर्व

स्वर्ण भंडार या गोल्ड रिजर्व किसी देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए बेहद आवश्यक होता है। यह देश के केंद्रीय बैंक के पास सुरक्षित रहता है। देश को संकट के दौर में धन की रक्षा और आवश्यकता पड़ने पर लोगों के धन की वापसी के लिहाज से केंद्रीय बैंक यह खरीद करते हैं। भारत में रिजर्व बैंक यह खरीद करता है।

COMMENT