मिलिए दक्षिण अफ्रीका की डेन और मरिजेन से जो हैं विश्वकप खेलने वाली पहली शादीशुदा कपल्स

Views : 5324  |  0 minutes read

13 नवंबर के दिन दक्षिण अफ्रीका की दो महिला क्रिकेटर्स जब मैदान पर उतरीं तो खेल के इतिहास में एक अनोखा ही रिकॉर्ड लिखा गया। दक्षिण अफ्रीका की दो महिला क्रिकेटर डेन वान निकर्क और मरिजेन केप्प विश्व की ऐसी पहली जोड़ी बन गई है जो क्रिकेटर होने से पहले एकदूसरे की जीवनसाथी भी हैं। दोनों ने इसी साल जुलाई में शादी की है और आईसीसी के किसी प्रमुख टूर्नामेंट में किसी शादीशुदा जोड़े द्वारा एक साथ खेलने का अनूठा रिकॉर्ड अब इन दोनों के नाम हो गया है।

यही नहीं दोनों कप्लस के बीच 67 रनों की पार्टनरशिप की बदौलत साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया। हालांकि डेन और मरिजेन ऐसे पहले कपल्स नहीं है जो साथ क्रिकेट खेल रहीं हो। उनसे पहले न्यूजीलैंड की ऐमी सदरवैट और ले तहूहू भी पिछले साल विवाह बंधन में बंधी थी। डेन और मरिजेन ने क्रिकेट में अपना पदार्पण 2009 के विश्वकप के दौरान किया था। डेन ने जहां 8 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला तो वहीं दो दिन बाद मरिजेन को 10 मार्च के दिन अपनी इंटरनेशनल कैप मिली।

 

आसान नहीं था शादी करने का फैसला

भले ही ये दोनों कप्लस पश्चिमी सभ्यता से नाता रखती हो लेकिन इनके लिए एकदूजे से शादी करना आसान नहीं था। शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद दोनों को पूरे विश्व से भद्दे कमेंट्स किए गए थे वहीं दक्षिण अफ्रीका जैसे देश में भी समलैंगिकता को लेकर कोई कानून नहीं है फिर भी इन दोनों कपल्स को लोगों की दोहरी मानसिकता का शिकार होना पड़ा था। खैर, अब दोनों दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख क्रिकेटर्स में से एक है जिनकी शादी में पूरी टीम ने शिरकत की थी। सबसे खूबसूरत बात तो ये है कि दोनों मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आती है, जहां उन्हें क्रीज पर भी एकदूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलता है।

 

 

COMMENT