Happy Holi: भारत के इन पांच शहरों की होली पूरी दुनिया में हैं प्रसिद्ध

Views : 6566  |  3 minutes read
Famous-Holi-City

होली को लेकर हर किसी का जोश और उत्साह इन दिनों देखा जा सकता है। होली से 7-8 दिन पहले ही इस खास मौके के लिए तैयारियां शुरू हो जाती है। इस बार होली 17 और धुलंडी 18 मार्च को है। देश में कोरोना के मामलों में काफी हद तक कमी के बाद हर कोई इस होली को यादगार बनाना चाहता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप अपनी होली को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। देश में इन जगहों की होली भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में काफी प्रसिद्ध है। जानिए 5 शहरों की मशहूर होली के बारे में…

फूलों वाली होली – मथुरा-वृंदावन

मथुरा-वृंदावन की फूलों वाली होली को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जाता है। होली के दिन यहां देश और विदेश से लोगों का जमावड़ा लगता है। होली खेलने के दौरान यहां लोग एक दूसरे पर फूल फेंकते हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से फूलों वाली होली की शुरूआत होली के 3-4 दिन पहले ही हो जाती है। आप दिल्ली से मथुरा डेढ़ से दो घंटे के अंदर ट्रेन से जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बस से जाना चाहते हैं तो आप 3-4 घंटे का सफर तय कर पहुंच सकते हैं।

शांति निकेतन में सांस्कृतिक रंग, पश्चिम बंगाल

नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने सबसे पहले शांतिनिकेतन में इस होली की शुरूआत की थी। विश्व भारती यूनिवर्सिटी में खेली जाने वाली इस होली में कई तरह के आयोजन होते हैं जिनका मजा लेने के लिए कई विदेशी छात्र आते हैं। आपस में लोग फिर एक दूसरे पर गुलाल भी डालते हैं। पश्चिम बंगाल की इस होली में इंजॉय करने के लिए आप 1400 किलोमीटर की यात्रा को दिल्ली से ट्रेन के जरिए कर सकते हैं।

आनंदपुर साहिब, पंजाब

पंजाबी कल्चर का मजा लेने और उनकी स्टाइल में होली खेलने के लिए आप आनंदपुर साहिब को चुन सकते हैं। सन 1701 में शुरू हुई इस होली में सिख समुदाय के लोग मोहल्लों में कुश्ती, मार्शल आर्ट्स और तलवारों के कई करतब दिखाते हैं। पंजाब की इस होली के लिए सैलानियों को पैकेज भी दिए जाते हैं या फिर आप ट्रेन या बस के जरिए वहां पहुंच सकते हैं।

रॉयल होली, उदयपुर

होली से एक दिन पहले उदयपुर की होली की चर्चा हर तरफ होती है। शाही कही जाने वाली इस होली में लोग आग जलाकर अपने शाही तरीके से होली मनाते हैं। सिटी पैलेस से निकलने वाले जुलूस में घोड़े, हाथी से लेकर रॉयल बैंड तक की झांकियां शामिल होती है जो आकर्षण का केंद्र होते हैं। इस होली का आनंद लेने के लिए आप ट्रेन या बस किसी से भी जा सकते हैं।

Read Also: भस्म से खेली जाने वाली ‘मसान’ होली है अद्भुत, जानिए इसके बारे में..

COMMENT