पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी की पांच साल भी नहीं टिक पाईं शादी, इसलिए लेना पड़ा तलाक़

Views : 8600  |  3 minutes read
Yukta-Mukhi-Biography

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई नामचीन चेहरे हैं, जिन्होंने कुछ फिल्मों में काम करने के बाद सिल्वर स्क्रीन से दूरी बना ली। इनमें एक नाम मॉडल व एक्ट्रेस युक्ता मुखी का भी आता है। उनका बॉलीवुड करियर भले ही फ्लॉप रहा, मगर युक्ता ने अपनी रूमानी अदाओं से लोगों का खूब दिल जीता। पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी आज 7 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। युक्ता को शादी के बाद फिल्मी पर्दे से मजबूरन दूरी बनानी पड़ीं। इससे उनका करियर रफ्तार नहीं पकड़ पाया। उन्होंने नागपुर बेस्ड एक बड़े बिजनेसमैन से शादी की थी। हालांकि बाद में उनकी यह शादी भी असफल हो गईं। इस खास अवसर पर जानिए युक्ता के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

Actress-Yukta-Mukhi

बचपन के सात साल दुबई में बीते

पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी का जन्म 7 अक्टूबर, 1977 को कर्नाटक के बेंगलुरु में हुआ था। उनके जन्म के कुछ साल बाद ही उनकी फैमिली दुबई शिफ्ट हो गई थी। जिसकी वजह से युक्ता के बचपन के करीब 7 साल दुबई में ही बीते। वर्ष 1986 में युक्ता का परिवार दुबई से मुंबई शिफ्ट हो गया। युक्ता की स्कूली शिक्षा दुबई (यू.ए.ई) और मुंबई में हुई। इसके बाद उन्होंने मुंबई के वीजी वेज कॉलेज से जूलॉजी में डिग्री हासिल की। इतर इसके युक्ता ने तीन साल तक फाइन आर्ट की पढ़ाई भी की है। उन्होंने 3 वर्ष तक हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत भी सीखा था।

Former-Miss-World-Yukta-Mookhey

‘मिस वर्ल्ड’ के खिताब जीतने पर मिली शोहरत

युक्ता सुर्खियों में तब आई जब वर्ष 1999 में उन्होंने पहले फेमिना ‘मिस इंडिया’ का ताज पहना। इसके बाद इसी साल युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में दुनिया के 93 देशों की सुंदरियों को पछाड़ मिस वर्ल्ड का क्राउन जीता। युक्ता ने विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद फैशन की दुनिया में खूब शोहरत हासिल कीं।

फिल्म ‘प्यासा’ से शुरू हुआ फिल्मी सफ़र

फैशन की दुनिया में अपना सिक्का जमाने के बाद युक्ता मुखी ने फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया। युक्ता पहली बार साल 2001 में तमिल फिल्म ‘पूवेलम अन वासम’ के एक आइटम नंबर में नज़र आईं। वर्ष 2002 में युक्ता ने फिल्म ‘प्यासा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह साल 2006 में रिलीज़ फिल्म ‘लव इन जापान’ व 2008 में फिल्म ‘मेमसाहब’ में नज़र आई। इसी साल के अंत में उन्होंने शादी कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। युक्ता मुखी वर्ष 2019 में एक बार फिर अक्षय कुमार, दलजीत दोसांझ, करीना कपूर और कियारा स्टार फिल्म ‘गुड न्यूज’ में आईवीएफ पेशेंट के किरदार में दिखीं।

बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी चर्चा में रही

युक्ता मुखी ने नवंबर, 2008 को न्यूयॉर्क बेस्ड बिजनेसमैन प्रिंस तुली से शादी रचाई थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही इन दोनों का रिश्ता बिगड़ने लगा। इन दोनों के रिश्ते को लेकर जुलाई, 2013 में एक चौंकाने वाली ख़बर सामने आई, जिसमें युक्ता ने अपने पति प्रिंस के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। युक्ता ने अपने पति ​प्रिंस तुली पर दहेज उत्पीड़न और अप्राकृतिक सेक्स का आरोप लगाया।

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका पति उन्हें जानवरों की तरह पीटता था। उसकी फैमिली भी नहीं चाहती कि मैं फिल्मों में काम करूं। इन दोनों की शादी पांच साल भी नहीं चल पाई और साल 2014 में दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए। दोनों का एक बेटा है, जिसकी कस्टडी युक्ता के पास है। फिलहाल वह सिंगल मदर है। इसके अलावा युक्ता मुखी सोशल मीडिया पर भी ज्यादा सक्रिय नहीं है।

करीना कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म के लिए जीता था ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड

COMMENT