वॉशिंग मशीन में फंसी बिल्ली, अब लड़ रही जिंदगी की जंग, लोग दे रहे हैं डोनेशन

Views : 4119  |  0 minutes read

जिंदगी में कब क्या हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जो लम्बे समय के लिए हमें परेशान करता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अमेरिका की स्टेफनी के साथ। दरअसल हाल ही उनकी बिल्ली फेलिक्स खेलते हुए उनकी वॉशिंग मशीन में बैठ गई थी। लेकिन यह बात स्टेफनी को नहीं पता थी। उन्होंने मशीन स्टार्ट की और एक्सप्रेस मोड कर कहीं बाहर चली गईं। वे इस बात से अंजान थीं कि मशीन में बिल्ली है। मशीन स्टार्ट होने से बिल्ली भी बेचेन हो गई और जान बचाने की कोशिश करने लगी। करीब 35 मिनट के बाद जब स्टेफनी लौटीं तो देखा मशीन के अंदर बिल्ली है। वे यह देखकर काफी शॉक्ड हो गईं और तुरंत बिल्ली को निकाला। वे उसे नज़दीकी अस्पताल लेकर गईं जहां बिल्ली का इलाज चल रहा है।

मशीन चलने के दौरान बिल्ली ने अपने आप को बचाने की काफी कोशिश की। स्टेफनी के अनुसार, वे पिछले कुछ दिनों से सदमें में हैं और ये वाक्या उन्हें जिंदगी भर परेशान करने वाला है। फिलहाल फेलिक्स अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है और उसकी आंखों की रोशनी जा चुकी है। फेफड़ों में पानी भर जाने की वजह से उसे निमोनिया भी हो गया है।

file photo

स्टेफनी की बेटी का कहना है, ‘जब मेरी मां ने उसे देखा तो वह गीली थी और मुश्किल से सांस ले पा रही थी। उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था और उसके पूरे शरीर पर कई खरोंचे थीं। उसे फिलहाल अंधेपन का अनुभव हो रहा है, जो शायद कुछ समय के लिए या फिर हमेशा के लिए भी हो सकता है। सिर्फ यह समय ही बताएगा। इस घटना के बाद उनके परिवार का दिल टूट गया है और डरा हुआ है।’

स्टेफनी की बेटी ने इस घटना का जिक्र करते हुए लोगों ने बिल्ली के इलाज के लिए रुपए मांगे थे। लोग इस घटना से काफी दुखी हैं और इलाज़ के लिए काफी डोनेशन दे रहे हैं।

COMMENT