क्या हुआ था बुलंदशहर में, क्यों भीड़ ने इस बार एक पुलिस वाले की हत्या कर दी?

Views : 3372  |  0 minutes read
SHO subodh singh

बात उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की है जहां पर भीड़ ने एक दारोगा को मार डाला। SHO सुबोध कुमार सिंह वही पुलिस इंस्पेक्टर हैं जिन्होंने दादरी में हुए अखलाक की मॉब लींचिंग के मामले की जांच की थी। मॉब लींचिंग की जांच कर चुका एक पुलिस वाला भी अब भीड़ के हाथों अपनी जान गंवा रहा है।

क्या हुआ था-

3 दिसंबर को बुलंदशहर के पास एक स्यान नाम का गांव है जिसके आस पास काफी जंगल है। लोगों को जंगल में जानवरों का कंकाल देखा। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस वालों से की और आशंका जताई कि यहां गाय मारी गई है।

पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 50 60 लोग वहां मौजूद थे। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। लेकिन लोग फिर भी अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे। उसी दौरान पुलिस वालों और गांव वालों की बहस हो गई। लोग जानवरों के अवशेष ट्रैक्टर पर लेकर पुलिस चौकी जा पहुंचे और पुलिस थाने का घेराव कर लिया।

थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह वहां पहुंचे और उन्हें फिर से कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज कर ली गई। लेकिन भीड़ बेकाबू हो रही थी। उन्होंने पुलिस चौकी के बाहर का हाईवे रोक दिया। जो कि बुलंदशहर की ओर जाता था। पुलिस ने फायरिंग कर भीड़ को खदेड़ने का भी प्रयास किया।

आपको बता दें कि बुलंदशहर में मुस्लिमों का तीन दिनों “इज्तेमा” हो रहा था। उसी लिए मुस्लिम लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे। पुलिस को लगा कि भीड़ उन लोगों पर हमला ना कर दे और यहां का माहौल सांप्रदायिक हो सकता है।

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने की हर संभव प्रयास की। भीड़ ज्यादा थी। भीड़ समझने को तैयार नहीं थी। उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। लोगों के पास तमंचे भी थे। उनसे भी पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस अपनी जान बचाने के लिए चौकी में जा घुसी। भीड़ ने पुलिस चौकी में आग लगा दी।

करीब 100 से 150 लोग पुलिस वालों के पीछे पत्थर और ईंट लेकर भागने लगे। गोलियां चलाने लगे।  इस हिंसा में SHO सुबोघ सिंह को गोली लग गई और वे घायल हो गए। अपनी जान बचाने के लिए वो खेतों की तरफ भागे।

ये देखकर पुलिस ड्राइवर राम, सुबोध सिंह की जान बचाने गाड़ी लेकर उनके पास गए ताकि उन्हें अस्पताल ले जाया जा सके। राम आश्रय ने उन्हें गाड़ी में बिठाया था लेकिन भीड़ ने हमला कर और मारो मारो के नारों के साथ सुबोध सिंह पर धारदार चीजों से हमला किया उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी।

COMMENT