लोकसभा चुनाव : पकेगी भाजपा की तीन हजार किलो सियासी खिचड़ी

Views : 3575  |  0 minutes read

आने वाला रविवार यानि छह जनवरी को दिल्ली का प्रगति मैदान चर्चा में रहेगा ​क्योंकि इस दिन पकेगी तीन हजार किलो खिचड़ी। दरअसल लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बीजेपी की ओर से विभिन्न चुनावी रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस रविवार पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे की रैली है। इसे भीम महासंगम विजय संकल्प-2019 का नाम दिया गया है। इस मौके पर समरसता खिचड़ी भी बनाई जाएगी और उसे कार्यकर्ताओं के बीच बांटा जाएगा।

इस रैली के दौरान एक बड़ी से पात्र में समरसता खिचड़ी पकाई जाएगी। इसके लिए अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों से खिचड़ी की सामग्री एकत्रित की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए तीन लाख परिवारों से सम्पर्क किया जा रहा है।

आएंगे नागपुर के शेफ

खिचड़ी बनाने के लिए नागपुर से शेफ विष्णु मनोहर इन्वाइट किया गया है। खिचड़ी बनाने के लिए खास तौर पर तैयार बरतन का व्यास 20 फुट है। इसकी गहराई छह फुट होगी। इसमें चावल, दाल, नमक और पानी डालकर 3,000 किलोग्राम खिचड़ी बनाई जाएगी।
यदि ऐसा होता है तो यह विश्व रिकॉर्ड होगा। इससे पहले 2017 में इंडिया गेट पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से लगे व‌र्ल्ड फूड फेस्टिवल में शेफ संजीव कपूर ने 918.8 किलो खिचड़ी बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।

COMMENT