इस लाल बजरी के बादशाह ने लिया संन्यास

Views : 2870  |  0 minutes read

लाल बजरी यानी टेनिस कोर्ट से एक और चैंपियन ने विदाई लेने का ऐलान कर दिया है। ब्रिटिश टेनिस प्लेयर एंडी मरे ने शुक्रवार को भावपूर्ण ढंग से अपने संन्यास की घोषणा की है। कूल्हे की चोट से जूझ रहे मरे ने इतना जरूर कहा है कि यदि वो जल्दी ठीक हो गए तो वह इस साल विंबलडन में खेल सकते हैं नहीं तो आॅस्ट्रेलियन ओपन उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। उनके कॅरिअर पर नजर डालें तो मरे साल 2016 में नोवाक जोकोविच को पछाड़कर नंबर 1 खिलाड़ी भी बने थे वहीं मरे ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल भी जोकोविच को हराकर जीता था।

                                                 अपने संन्यास की घोषणा करते वक्त भावुक हो गए थे मरे

एंडी मरे ने अपने कॅरियर में 3 ग्रैंडस्लैम जीते और 2013 में नोवाक जोकोविच को हराकर विंबलडन का खिताब जीता था। वो ऐसे पहले ब्रिटिश खिलाड़ी थे जिन्होंने 1936 के बाद ब्रिटेन को ये खिताब दिलवाया। उनकी अन्य उपलब्धियों के बारे में बात करें तो वो साल 2012 में यूएस ओपन का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।

31 वर्षीय मरे बचपन में फुटबॉल खेला करते थे जिसके बाद उन्हें ब्रिटेन के रेंजर फुटबॉल क्लब से जुड़ने का आॅफर मिला था जिसे बाद में उन्होंने ठुकरा दिया। मरे की मां जुडिथ भी एक बेहतरीन प्रोफेशनल टेनिस प्लेयर रह चुकी हैं।

COMMENT