मिलिए असली “गली बॉय” नावेद शेख से!

Views : 5452  |  0 minutes read
naezy

कुर्ला की मलिन बस्तियों और एक बहुत ही रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार में पैदा हुए नवेद शेख अब भारत में सभी गली रैपर्स के लिए रोल मॉडल हैं। बचपन में बहुत परेशान रहने के बाद गैंग के झगड़े, पैसों के लिए हुड़दंग करने से लेकर इस स्टेज तक पहुंचने के लिए नेज़ी ने बहुत कुछ देखा है। नेज़ी को जेल तक भी जाना पड़ा था।

naezy
naezy

चीजें हाथ से निकल गई थीं और नावेद के माता-पिता भी उसके लिए चिंतित थे और उसे सही रास्ते पर लाने के लिए परिवार कुर्ला में ही दूसरे घर में शिफ्ट हो गया था। न सिर्फ उसके माता-पिता बल्कि खुद नेज़ी को महसूस हुआ कि उसे अपनी लाइफ ट्रेक पर लाने की जरूरत है। इस सब के दौरान नेज़ी हमेशा से रैपिंग में रुचि रखते थे और वे वेसटर्न रैपिंग को फोलो करते थे और अपना नाम रख डाला नावेद + क्रेजी = नेज़ी।

naezy
naezy

नेज़ी ने पहला गाना आफत यूट्यूब पर रिलीज़ किया था जिसे आई-पैड पर शूट किया गया था और इसी के बाद नेजी चर्चा में आया।

gully boy
gully boy

रणवीर सिंह गली बॉय फिल्म में नेज़ी के किरदार को ही निभा रहे हैं। 13 साल की उम्र में नावेद शेख ने टेंपरेचर गाना सुना जिसके बाद से ही रैपिंग का भूत चढ़ चुका था।

naezy with ranvir singh
naezy with ranvir singh

रैप की प्रेक्टिस के लिए नेज़ी लिरिक्स का प्रिंट निकालकर पहले उसे याद करते थे और फिर अपनी ही धुन में उसे गाते थे। इसके अलावा नेज़ी ने इंग्लिश में भी रैप करना शुरू कर दिया था। नेज़ी के ऊपर ‘बॉम्बे 70’ नाम की एक डॉक्युमेंट्री बनाई गई थी।

Divine
Divine

नेज़ी के साथ साथ एक और रैपर का नाम ऊपर चढ़ रहा था और वो था डिवाइन। दोनों एक साथ ही फेमस हुए। डिवाइन भी मुंबई की झोली में पले बढ़े। उनका सफर भी काफी संघर्ष वाला रहा। आज कई बड़ी फिल्मों में उनके गानें हमें देखने को भी मिलते हैं।

divine ranvir singh and naezy
divine ranvir singh and naezy

डिवाइन और नेज़ी का गाना “मेरी गली में” काफी फेमस हुआ था। इस गाने को फिल्म गली बॉय में रीक्रिएट भी किया गया है। फिल्म 14 फरवरी को रीलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट, कल्की केकलां भी नजर आने वाली हैं।

COMMENT