एक भालू को हुई उम्रकैद की सजा, गुनाह पढ़कर हैरान हो जाएंगे!

Views : 3877  |  0 minutes read

एक भालू को इंसानों की जेल में उम्रकैद की सजा सुनाई गई। ये मादा भालू खतरनाक मुजरिमों के साथ जेल में बंद है। कात्या नाम की मादा भालू कजाखिस्तान स्थित एक जेल में करीब 15 साल की सजा काट चुकी है और आने वाले सालों में भी ये जेल में ही रहेगी। जबकि इस जेल में किसी भी कैदी को अधिकतम 25 साल की सजा ही काटनी होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मादा भालू कात्या ने ऐसा क्या गुनाह किया है जिसकी इसे इतनी कठोर सजा हो गई।

15 साल से जेल में कैद है ये भालू

कात्या नामक भालू करीब 15 साल पहले एक चिड़ियाघर के पिंजरे में बंद थी। वहीं इसने दो लोगों पर दिल दहलाने वाला हमला किया था। एक बच्चा जब इसको बिस्किट दे रहा था तो इस भालू ने उसका पैर ही निगल लिया। उस बच्चे को भालू के सदमे से गहरा सदमा लगा और उसने पत्रकारों को बताया कि सबकुछ इतना अचानक हुआ कि वो समझ ही नहीं पाया। इसके बाद चिड़ियाघर में ही विक्टर ओ नाम के व्यक्ति पर भी इस भालू ने जानलेवा हमला किया। विक्टर नशे में था और उसने चेतावनी को नजर अंदाज करके इस भालू से हाथ मिलाने की कोशिश की। इस हमले के बाद वो व्यक्ति मारा गया। लोगों की जान का खतरा देखकर इस मादा भालू को किसी भी चिड़ियाघर ने पनाह देने से मना कर दिया।

मादा भालू की मूर्ति भी बनाई गई जेल में

वर्ष 2004 में कात्या को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। ये यहां करीब 730 खतरनाक कैदियों के साथ सजा काट रही है। कात्या अकेली ऐसी जीवित कैदी है जिसके सेल में स्वीमिंग पूल भी है। जेल के अधिकारी ने बताया कि रोज इससे कैदी मिलने आते हैं। सभी इसको खाने—पीने की चीजें डालते हैं मगर इसने यहां किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाया है। कजाखिस्तान का ये जेल अब इस भालू के नाम से ही जाना जाता है। कात्या को सम्मान देने के लिए इस जेल में भालू की मूर्ति भी लगाई गई है।

COMMENT