भगोड़े गैंस्टर रवि पुजारी को गिरफ्तारी के बाद लाया गया भारत, इन अपराधों रहे लिप्त

Views : 5416  |  3 Minute read

हत्या और वसूली जैसे कई खतरनाक अपराधों में लिप्त अंडरवर्ल्ड भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में गिरफ्तार किया गया, जिसे सोमवार को बेंगलुरु लाया गया। इसकी जानकारी कर्नाटक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद भगोड़े गैंगस्टर रवि पुजारी को भारत लाया गया। कर्नाटक के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), अमर कुमार पांडे ने बताया कि भगोड़े गैंगस्टर पुजारी को कल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। हम उसकी न्यायिक हिरासत की मांग करेंगे। वह पूरी तरह से फिट है और जांच प्रक्रिया में सहयोग कर रहा है।

खबरों के मुताबिक गैंगस्टर रवि को दक्षिण अफ्रीकी पुलिस और सेनेगल सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर पकड़ा। बाद में उसे सेनेगल प्रत्यर्पित कर दिया गया। गैंगस्टर रवि की सेनेगल में गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर उसे लाने के लिए पुलिस अधिकारियों का एक दल वहां गया। इस दल में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमर कुमार पांडे और बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल भी शामिल थे।

कौन है रवि पुजारी

कर्नाटक के मेंगलुरु के माल्पे में जन्मे 52 वर्षीय रवि पुजारी पढ़ने में कमजोर थे। वह अपनी कक्षा में लगातार फेल होने के कारण स्कूल से निकाल दिए गए। वह अंग्रेजी, हिंदी और कन्नड़ भाषा जानता था। रवि ने पद्मा से शादी की, जिससे उसके दो बेटियां और एक बेटा है।

अपराध की दुनिया में कदम

रवि पुजारी वर्ष 1990 में मुंबई के अंधेरी में रहता था। यहां पर वह गैंगस्टर छोटा राजन के नजदीक आया। उसने वर्ष 1995 में बिल्डर प्रकाश कुकरेजा की चेंबूर में हत्या कर गैंग उनकी गैंग सुर्खियों में आ गई। बैंकॉक में छोटा राजन पर दाऊद इब्राहिम के गुर्गों के हमले के बाद उसने खुद का गैंग बनाया।

अपराध की दुनिया में सबसे पहले वर्ष 2000 में सुर्खियों में आया था, जब उसने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों और बिल्डरों से वसूली करनी शुरू की थी। रवि ने मुंबई के एक प्रसिद्ध वकील की हत्या के प्रयास में भी संलिप्त था। वर्ष 2003 में नवी मुंबई में बिल्डर सुरेश वाधवा की हत्या की कोशिश की। वही उनके कथित इशारे पर वकील मजीद मेनन का मर्डर भी शामिल है। उसके परिवार के सदस्यों ने जाली दस्तावेज बनवाकर बुर्किना फासो का पासपोर्ट हासिल कर लिया। लेकिन वर्ष 2005 में पत्नी पद्मा की फर्जी पासपोर्ट केस में गिरफ्तारी हुई।

COMMENT