44 की उम्र में दूसरी बार मां बनी शिल्पा शेट्टी,शेयर की बेटी की पहली फोटो

Views : 5268  |  5 min read

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर से एक गुड न्यूज सामने आई है। 44 साल की शिल्पा एक बार फिर मां बनी है। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है। जिसकी जानकारी खुद शिल्पा ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। उन्होंने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। शिल्पा सेरोगेसी के जरिये एक बेटी की मां बनी है। बता दें कि बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था।

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी है। तस्वीर में शिल्पा ने एक नन्हा सा हाथ थामा हुआ है। तस्वीर साझा करते हुए शिल्पा ने लिखा,ओम श्री गणेशाय नम: हमारी प्रार्थनाओं का जवाब एक चमत्कार के साथ भगवान ने दे दिया है। हमें ये शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर नन्ही परी ने कदम रखा है। समीषा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया है। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।

https://www.instagram.com/p/B80Uq2RB3yj/?utm_source=ig_embed

शिल्पा और राज ने नवंबर 2009 में शादी की और मई 2012 में अपने पहले बच्चे, बेटे वियान को जन्म दिया। यह जोड़ी एक दशक से अधिक समय से अपने खूबसूरत रिश्ते को लेकर मिसाल बनी हुई है। वे विभिन्न सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से एक-दूसरे पर प्यार की बौछार करते रहते हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं और वह अपने प्रशंसकों को अपनी दिनचर्या से अपडेट रखती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सब्बीर खान की ‘निकम्मा’ के साथ शिल्पा करीब 13 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में अभिमन्यु दासानी और यूट्यूब सनसनी शर्ली सेतिया हैं। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज की जाएगी।

वह प्रियदर्शन की हंगामा 2 में परेश रावल, मीज़ान जाफरी और दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रणिता सुभाष के साथ भी दिखाई देंगी।

COMMENT