डायपर पहनकर धुआंधर क्रिकेट खेला बच्चा, देखें वायरल वीडियो…

Views : 4788  |  0 minutes read

जिस उम्र में बच्चे बल्ला तक ठीक से पकड़ नहीं पाते उस उम्र में एक बच्चा सचिन की तरह शॉट्स लगाता नजर आया। इस बच्चे ने डायपर पहन रखा है। डायपर पहने ये बच्चा लगातार शॉट्स लगा रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने शेयर किया। तभी से ये सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होना शुरू हो गया।

ये छोटा सा बच्चा कौन है और कहां से है इस बात का पता नहीं चला। मगर इसकी उम्र तीन से चार साल के बीच है। बच्चा बिल्कुल प्रोफेशनल तरीके से क्रिकेट खेलता हुआ शॉट्स लगा रहा है। इसने हाथों में गलव्स भी पहन रखे हैं। जब डायपर वाला ये लड़का आसानी से कॉपीबुक क्रिकेटिंग शॉट लगाता है तो लोग चौंक जाते हैं।

यहां देखिए वायरल वीडियो…

 

https://www.youtube.com/watch?v=kzY8p7XzMb0

COMMENT