अपनी गलतफहमी दूर कीजिए, ये चीजें शादी के बाद भी नहीं बदलती है !

Views : 4830  |  0 minutes read

अक्सर हम यही सुनते हैं कि शादी के बाद या आपकी जिंदगी में किसी पार्टनर के आ जाने से बहुत बदलाव आ जाते हैं। सब कुछ बदल जाता है। शायद यही वजह है कि आजकल के लड़के और लड़कियां भी शादी के नाम से भागते हैं। लेकिन ये पूरी तरह से गलत है।

हां हम मानते हैं कि जिंदगी थोड़े बहुत बदलावों से गुजरती है लेकिन जिंदगी बदल जाए ऐसे कोई बदलाव नहीं आते हैं। आइए जानते हैं वो कौनसी 5 चीजें हैं जो शादी के बाद वैसी ही रहती है।

आप हैं वैसे ही रहेंगे !

अगर आप अपने जीवन में पीछे झांककर देखेंगे तो पता चलेगा कि आपका व्यक्तित्व ठीक वैसा ही रहता है, हमेशा। हां शादी के बाद आपके सोचने का तरीका जरूर बदल सकता है लेकिन आप नहीं बदलते हैं।

पुराने रिश्ते

शादी के बाद आप नए लोगों से रिश्ते जोड़ते हैं लेकिन पुराने रिश्तों की मिठास वैसी ही रहती है। आपके माता-पिता, आपके भाई बहन सभी से रिश्ता वैसा ही रहता है। हां आप ध्यान नहीं दे पा रहे हों वो एक अलग बात हो सकती है।

परेशानियां

कुछ लोग कहते हैं शादी कर लो जिंदगी की सारी परेशानियों दूर हो जाएंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। आपकी परेशानियां आपको ही झेलनी है शादी के बाद भी वो वैसी ही रहती है।

शादी के बाद जिंदगी

बहुत सी लड़कियों का सोचना होता है शादी के बाद वो अपने पार्टनर के साथ आराम की ऐशोआराम की जिंदगी जीएगी। जिंदगी का हर पल ऐशोआराम में होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। शादी के बाद कई तरह की जिम्मेदारियां सर पर आ जाती है जिनको साथ लेकर चलना होता है।

COMMENT