फिल्म ‘बधाई हो’ के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाली नीना गुप्ता इन दिनों अपने हॉट लुक को लेकर वायरल हो रही हैं। बधाई हो में नीना अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। इन दिनों नीना अपने हॉट और बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में है।
लंदन में हॉलिडे एंजॉय कर रही है नीना
नीना अभी लंदन में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। लंदन में नीना गुप्ता का लुक वॉयरल इसलिए हुआ है क्योंकि वो वहां वो पूरे इंडियन लुक में रंगी नजर आई। सोशल मीडिया पर नीना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में वो लंदन के एक बार में हैं। मगर बार में उन्होंने कोई वेस्टर्न ड्रेस नहीं पहनी बल्कि वो साड़ी में नजर आई। नीना ने नारंगी और गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है। इसके साथ उन्होंने एक स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। नीना के बाल खुले हैं। इस लुक में वो बेहद हॉट नजर आ रही हैं। जैसे ही नीना ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की वो वॉयरल हो गई। उनके फैन्स इस लुक को खासा पसंद कर रहे हैं।
कोई बोल रहा है पटाखा तो कोई महान
इस लुक को देख एक यूजर से पटाखा कहा तो एक यूजर ने बार में साड़ी पहनकर पहुंचने में उन्हें ग्रेट कहा। वहीं दूसरी तस्वीर की बात करें तो नीना अनुमप खेर के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करके नीना ने कैप्शन दिया, ‘लंदन में रंग भर दिया।’
इस लुक की बात करें तो नीना ऑरेंज कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ ओपन हेयर किया हुआ था। जो कि बार में पहनी हुई साड़ी ही है।
नीना के इस सिंपल लुक्स को देखकर फैंस काफी खुश है। नीना हमेशा अपने लुक्स के कारण सुर्खियों में बनी रहती है। नीना के इस सिंपल लुक्स को देखकर फैंस काफी खुश है।
आगे देखिए नीना की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें….