ऐसा है यह बिजनेसमैन, जैसा पगड़ी का रंग वैसे ही रंग की गाड़ी

Views : 7216  |  0 minutes read

इस दुनिया में लोगों के शौक के बारे में सुना है पर ऐसा शौक जो बहुत ही महंगा हो यानि विदेशी नस्ल के कुत्ते पालना या घोड़े पालने तक तो बात समझ आती है पर महंगी गाड़िया वो भी अपनी पगड़ी के रंग के अनुसार जरूर आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगी। जी हां, भारतीय मूल के लंदन के बिजनेसमैन ने 50 करोड़ खर्च कर 6 रॉल्स रॉयस कारें खरीदीं हैं। दिलचस्प बात यह भी है कि एक साथ 6 रॉल्स-रॉयस गाड़ियों की खरीद के वक्त कंपनी के सीईओ टॉर्स्टन मुलर ओटवॉस खुद रूबने सिंह को चाबियां सौंपने पहुंचे थे।

 

https://www.instagram.com/p/BtRc4f-hMaI/?utm_source=ig_web_copy_link

ऐसा अनूठा कारनामा किया है लंदन में भारतीय मूल के सिख बिजनेसमैन रुबेन सिंह। रुबेन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए हैं क्योंकि उन्होंने एक, दो नहीं बल्कि अलग-अलग रंग की 6 रॉल्स रॉयस गाड़ियां खरीदी है जिनकी लागत 50 करोड़ है। इनमें 3 लग्जरी फैंटम सेडान है और एक हालिया लॉन्च की गई एसयूवी कलिनन शामिल है। जिनका फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। दरअसल उन्होंने सात दिन तक सात अलग-अलग रंग की रॉल्स-रॉयस की फोटो डाली ओर गाड़ी के रंग से मैचिंग पगड़ी पहने हुए।

उनके पास अब कुल 20 रॉल्स रॉयस गाड़ियां हो गई हैं। रुबेन ऑलडेपा कंपनी के सीईओ है। उनका कारोबार कई देशों में फैला है। उन्हें ब्रिटिश ‘बिल गेट्स’ के नाम से भी जाना जाता है। यही नहीं, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने उन्हें गवर्नमेंट एडवाइजरी काउंसिल का सदस्य भी बनाया था।

COMMENT