राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर असम में 1500 शिकायतें दर्ज, मुश्किल में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष

Views : 939  |  3 minutes read
FIR-on-Rahul-Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट ‘भारत गुजरात से पश्चिम बंगाल तक’ को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, राज्य भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता और मंत्री पीयूष हजारिका के साथ चर्चा के बाद भाजयुमो ने राहुल गांधी के खिलाफ 1500 शिकायतें दर्ज कराई हैं। हालांकि भाजयुमो ने दावा किया कि ये शिकायतें मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई हैं।

भाजयुमो ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत को कश्मीर से केरल और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक फैला बताया है। लेकिन उन्होंने पूर्वोत्तर को भारत का हिस्सा नहीं बताया। आरोप है कि राहुल गांधी ने अप्रत्यक्ष तौर पर चीन का समर्थन किया है। गौरतलब है कि चीन अरुणाचल के कुछ हिस्से को अपना मानता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का ये ट्वीट उनकी अलगाववादी मानसिकता को दिखाता है।

राहुल ने अपने ट्वीट में कही थी ये बात

राहुल गांधी ने 10 फरवरी को ट्वीट किया था, ‘हमारी एकता में ताकत है, संस्कृतियों की हमारी एकता, विविधताओं की हमारी एकता, भाषाओं की हमारी एकता, लोगों की हमारी एकता, राज्यों की हमारी एकता। कश्मीर से केरल तक गुजरात से पश्चिम बंगाल तक भारत अपने सभी रंगों में खूबसूरत है। भारत के जज्बे का अपमान मत कीजिए।’

तेलंगाना सीएम केसीआर के खिलाफ भी मामला दर्ज

वहीं उधर, भाजपा समर्थकों की शिकायतों के आधार पर असम पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सबूत मांगने और भारत विरोधी भावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मामला दर्ज किया है।

Read Also: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने दिया इस्तीफा, ये बताया कारण

COMMENT