Karwa Chauth 2023: इस करवा चौथ ट्राई करें मेहंदी के ये खूबसूरत ट्रेंडी डिजाइन

Views : 16030  |  3 minutes read

इस बार करवा चौथ पर्व 1 नवंबर को है। इस बेहद खास पर्व को लेकर महिलाओं की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पिछले कुछ समय से महिलाओं के बीच करवा चौथ का क्रेज काफी बढ़ गया है। खासकर न्यूली मैरिड गर्ल्स के लिए। हर लड़की अपना पहला करवा चौथ बेहद स्पेशल बनाना चाहती है।

सनातन धर्म को मानने वाली महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इसके साथ ही महिलाएं इस दिन फैशन, मेकअप, लुक्स पर भी ज्यादा ध्यान देने लगी हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए 16 श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी भी शामिल होती है।

आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए कपड़े, मेकअप के अलावा मेंहदी भी बेहद जरूरी होती है। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं मेहंदी के कई लेटेस्ट डिजाइन। इन्हें आप करवा चौथ पर लगाकर इस त्योहार को और भी खास बना सकती हैं।

अगर आप मेहंदी में अरेबिक डिजाइन पसंद करती हैं तो ये खूबसूरत डिजाइन्स ट्राई कर सकती हैं।

पैरों में भी लगाएं ये खूबसूरत डिजाइन।

Karwa Chauth 2023: इन प्यार भरे पिक्चर मैसेज के साथ दीजिए करवा चौथ की शुभकामनाएं…

COMMENT