सेहत

क्या आप भी नींद नहीं आने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाए ये समाधान

नींद लेने के मामले में भारतीय लोग पहले पायदान पर आते हैं। हालिया हुए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारतीय रात को नींद लेने के मामले में सबसे आगे है। भारत के बाद दूसरे स्थान पर सऊदी अरब और तीसरे स्थान पर चीन आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सर्वे फिलिप्स की ओर से ग्लोबल मार्केट रिसर्च फर्म केजेटी ग्रुप के द्दारा किया गया है। इस सर्वे में 12 देशों के करीब 11 हजार लोगों को शामिल किया गया। सर्वे में 18 साल और उससे ऊपर के लोगों को शामिल किया गया था। सर्वे के परिणाम में पाया गया कि दुनिया भर के 62 प्रतिशत वयस्कों ने माना है कि रात को जब वे सोने जाते हैं तो उन्हें अच्छी नींद नहीं आती है।

वहीं नींद नहीं आने की आदत को लेकर सबसे बुरी हालत दक्षिण कोरिया और जापान की है। सर्वे में पाया गया है कि दुनियाभर में वयस्क हफ्ते में रात के दौरान औसतन 6.8 घंटे की नींद लेते हैं। वहीं वे छुट्टी के दिन रात को 7.8 घंटे की नींद लेते हैं। आपको बता दें कि आपकी लाइफस्टाइल भी नींद को प्रभावित करती है। ऐसे में यदि आप अच्छी नींद नहीं लेगें तो इसका सीधा असर हेल्थ पर होगा। ऐसे में जरूरी है आपके द्दारा अच्छी नींद लेना।

अच्छी नींद आने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ आसान और बेहतरीन टिप्स। जिन्हें अपनी लाइफ में फॉलो करने से आपकी लाइफस्टाइल में होगा पॉजीटिव बदलाव।

खाना खाने के बाद वॉक जरूरी

रात का खाना खाने के बाद कुछ देर तक की गई वॉक आपको अच्छी नींद दे सकती है। इसे आप अपनी रुटीन लाइफ का हिस्सा बना ले।

बुक्स या म्यूजिक

नींद नहीं आने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो जरूरी है रात को सोते समय अपना ध्यान एक ही जगह स्थिर करना। इस स्थिति में आप संगीत या साहित्य से संबंधित पुस्तकें पढ़ सकते हैं।

सोने की स्थिति

नींद नहीं आने का एक बड़ा कारण आपके सोने की स्थिति भी हो सकती है। आपको जिस मुद्रा में सोना आरामदायक लगता हो उसी मुद्रा में सोए। ऐसा नहीं करने पर शरीर की थकावट बनी रहती है जो नींद नहीं आने का कारण बनती है।

टेंशन को कहे बाय-बाय

रात में सोते समय अपनी सोच के घोड़े दौड़ाना बंद कर दे। साथ ही अगले दिन के बारे में चिंता ना करें। क्योंकि ऐसा करने पर आपका माइंड टेंशन में आ जाता है जिसके कारण नींद नहीं आने की समस्या उत्पन्न होती है।

योग

योग का सहारा भी लिया जा सकता है। दरअसल यदि आप पिछले काफी समय से अनिद्रा की समस्या से परेशान है तो योग चिकित्सक की सलाह जरूर ले सकते हैं। योग के द्दारा हर बीमारी का इलाज किया जा सकता है।

रूम में जरूरी है खिड़कियां

अच्छी नींद के लिए जरुरी है कमरे का हवादार होना। कमरे में हवा आने के लिए खिड़की का होना जरूरी है।

सोने से पहले लें बाथ

सोने से पहले लिया गया बाथ भी आपको सुकून भरी नींद देगा। इससे दिन भर की थकान दूर होगी साथ ही काफी रिफ्रेश फील होगा।

 

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago