Categories: सेहत

बेसन की पकौड़ी खाकर आप वजन घटा सकते हैं, पढ़िए बेसन के फायदे…

चना साबुत हो या उसकी दाल या उससे बना बेसन हर प्रकार से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। बेसन का उपयोग सब्जी और मिठाई बनाने में किया जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं और इससे हमें कम कैलोरी मिलती है। यह शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे अधिक फैट बर्न होती है। जिनका वजन ज्यादा है वे लोग बेसन से बनी चीजों का उपयोग कर सकते हैं। इससे कढ़ी, पकौड़ी, चीला, नमकीन, पराठे, रोटियां, सब्जी, मिठाइयां आदि डिशेज आप बेसन से बना सकते हैं।

वजन घटाने वाले पोषक तत्व मौजूद

बेसन में विटामिन बी-1, बी-2 और बी-9 प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जिनकी वजह से बेसन के इस्तेमाल करके शरीर का वजन घटाया जा सकता है। इनके अलावा इसमें प्रोटीन, आयरन, फाइबर आदि भी मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बेसन में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है और यह वेजिटेरियन के लिए बेहद फायदेमंद है। 100 ग्राम बेसन में 20 ग्राम प्रोटीन होता है। बेसन के उपयोग से कई प्रकार की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं। यह भारत के हर रसोईघर में मौजूद रहता है।

तो आइए जानते हैं बेसन से मोटापे को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं-

कम कैलोरीज पाई जाती है बेसन में

बेसन में गेहूं के आटे की अपेक्षा कम मात्रा में कैलोरीज होती है और शरीर को कम मात्रा में कैलोरी मिलती है। यह भूख को जल्द शांत करने में सहायक है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं। जिसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा हो जाता है। यह शरीर में ज्यादा फैट बर्न करने में मदद करता है और वजन जल्द घटाने में सहायक है। बेसन एक लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low Glycemic Index) वाला फूड है।

read more- साबुत अनाज खाने से छूमंतर हो जाएंगी ये खतरनाक बीमारिया…

वहीं इसमें प्रोटीन तो प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जबकि कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा बहुत कम होती है। 100 ग्राम बेसन में मात्र 387 कैलोरीज और 7 ग्राम वसा होती है। इसमें 58 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 11 ग्राम डाइट्री फाइबर होता है। जिसके कारण भूख कम लगती है। इसके अलावा इतने ही बेसन में 64 मिलीग्राम सोडियम, 22 ग्राम प्रोटीन, 846 मिलीग्राम पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी-6, मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं। यही कारण है कि बेसन वजन घटाने में फायदेमंद है।

ऐसे बनाए बेसन से लो-कैलोरी डिशेज

इसके उपयोग से कई प्रकार की स्वादिष्ट डिशेज बनाई जा सकती हैं। आप रोज अपने भोजन या नाश्ते में इनका उपयोग कर सकते हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

बेसन का चीला जो आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने में कम ऑयल का इस्तेमाल होता है, जिसके कारण ये एक स्वादिष्ट लो-कैलोरी लंच, डिनर या ब्रेकफास्ट हो सकता है। वहीं गुजरात की प्रसिद्ध डिश ढोकला भी बेसन से बनाता है। इसके एक पीस में 45-50 कैलोरीज होती हैं। ढोकला को आप सुबह के ब्रेकफास्ट में या शाम के स्नैक्स में खा सकते हैं। इससे बनी रोटियां, बेसन गट्टे की सब्जी, कढ़ी, बेसन का हलवा, मिठाई आदि के माध्यम से बेसन का उपयोग करके वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

वहीं हम चने का उपयोग भीगोकर और अंकुरित करके खाएं। इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इसलिए यह जल्द पेट भर देता है और वजन घटाने में भी मददगार है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago