टेक ज्ञान

एक नवंबर से इन फोन में नहीं चलेगा व्हाट्सएप, देखें आपको फोन तो लिस्ट में नहीं

अमेरिकी इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए प्राइवेसी और सेफ्टी को लेकर समय-समय पर अपडेट जारी करता रहता है। कई रिसर्च व रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में सिक्योरिटी को लेकर जो दिक्कतें होती हैं उनमें से अधिकतर मामलों में पुराना वर्जन ही इसका जिम्मेदार होता है। इस तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए व्हाट्सएप हर साल कुछ पुराने वर्जन वाले फोन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। यह पॉपलुर एप इस बार भी ऐसा ही करने जा रहा है। ज्यादा पुराने फोन का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स एक नवंबर, 2021 से अपने फोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में जानिए इन डिवाइस की लिस्ट में कहीं आपका फोन तो नहीं है।

इन डिवाइस में बंद होगा WhatsApp का सपोर्ट

जानकारी के अनुसार, जिन फोन में 1 नंवबर से व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद होने वाला है उनमें एंड्रॉयड, आईओएस और KaiOS डिवाइस शामिल हैं। जिन एंड्रॉयड फोन में व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद होने वाला है, उनमें Android 4.0.4 और इससे पुराने फोन वर्जन के नाम शामिल हैं। मालूम हो कि वर्तमान में फोन बाजार में एंड्रॉयड 12 वर्जन वाले फोन मौजूद हैं।

एक नवंबर से इन ​एंड्रॉयड फोन में नहीं चलेगा एप

वो मोबाइल यूजर्स जो अब तक भी कोई पुराना फोन इस्तेमाल करते हैं, जिसमें Android वर्जन 4.0.4 है तो उनके फोन में 1 नवंबर के बाद व्हाट्सएप नहीं चलेगा। इस लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी SII, गैलेक्सी S3 मिनी, ऑप्टिमस L5 Dual, ऑप्टिमस L4 II Dual, ऑप्टिमस F7, ऑप्टिमस F5 जैसे स्मार्टफोन भी शामिल हैं।

आईओएस के इन डिवाइस में काम नहीं करेगा व्हाट्सएप

iOS डिवाइस में आईओएस 10 और इससे ऊपर के सभी वर्जन में व्हाट्सएप पहले की तरह ही काम करता करेगा। लेकिन किसी के पास अभी तक ऐसा iPhone है, जिसमें आईओएस 9 है तो उसमें एक नवंबर से व्हाट्सएप सपोर्ट बंद हो जाएगा। आईओएस की लिस्ट में एपल आईफोन 6S, आईफोन 6S Plus, आईफोन SE 1 आदि डिवाइस शामिल हैं।

KaiOS 2.5.0 या इससे ऊपर का वर्जन जरूरी

वहीं, KaiOS डिवाइस वाले फोन की बात करें तो जिन फोन में इसका 2.5.0 है या इससे ऊपर का वर्जन है, उनमें ही व्हाट्सएप सपोर्ट मिलेगा। जियो फोन और जियो फोन 2 में फिलहाल व्हाट्सएप का सपोर्ट मिलता रहेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि जियो फोन और जियो फोन 2 के अलावा नोकिया के भी कई फोन में KaiOS दिया गया है।

Read Also: एपल अपनी अगली आईफोन 14 सीरीज के साथ बंद करेगा यह मॉडल

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago