सेहत

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या कोरोना भी होगा कवर, जानिये इस बारे में जरूरी बातें

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर मचा हुआ है। लाखों लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं और करीब सवा लाख लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हो चुकी है। बीमारी के प्रकोप को देखते हुए लोग अब हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर ज्यादा सचेत होकर बीमा करवा रहे हैं। अगर आप भी कोरोना को लेकर स्वास्थ्य बीमा करवाने की सोच रहे हैं तो जानिये इस बारे में महत्वपूर्ण बातें-

इस तरह जानें पॉलिसी व कोरोना क्लेम के बारे में

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों का कहना है कि अगर किसी भी पॉलिसीधारक ने किसी भी कंपनी की हेल्थ पॉलिसी ले रखी है तो कोरोना महामारी का क्लेम लेने के लिए पात्र हो सकता है लेकिन यह पॉलिसी के नियम व शर्तों के मुताबिक कवर ही होगा। इसके अलावा क्लेम लेने के लिए ​नेटवर्क या किसी अन्य हॉस्पिटल में भर्ती होकर इलाज अवश्य करवाया जाना चाहिए।

Read more: लॉकडाउन में शारीरिक और मानसिक सेहत का इस तरह रखें खास ध्यान

IRDAI भी दे चुकी हैं इस मामले में दिशानिर्देश

कोरोना महामारी संकट मामले में IRDAI भी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दे चुकी है। 4 मार्च 2020 को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसियों में कोविड-19 मामलों के लिए भी हॉस्पिटलाइजेशन कवर दिया जाए और इसमें क्वारंटीन पीरियड भी शामिल रहे। इसके अलावा महामारी संबंधित क्लेम्स का भी शीघ्र निपटारा किया जाना चाहिए जिससे पॉलिसीधारक परेशान न हो।

इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान

हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर से जुडे लोगों का कहना है कि ज्यादातर कंपनियों ने कोरोना महामारी को कवर में शामिल किया हुआ है। यदि किसी ने पहले से ही हेल्थ पॉलिसी ले रखी है तो संबंधित कंपनी की पॉलिसी के नियम व शर्तों के मुताबिक कोरोना महामारी का कवर इसमें शामिल होगी लेकिन कोरोना महामारी होने के बाद पॉलिसी ली जाती है तो इस स्थिति में कोरोना इलाज कवर नहीं होगा।

 

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago